फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   roadways returned bus pass fee

Charkhi Dadri News: रोडवेज विभाग ने 25 छात्रों को लौटाई बस पास फीस

Fri, 27 Sep 2024 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Sep 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
roadways returned bus pass fee
- फ्री बस पास सूचना जारी होने से पहले 25 छात्रों ने किया था आवेदन, अब छात्राओं के साथ छात्रों के भी निशुल्क बनेंगे बस पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय के छात्रों से बस पास के लिए ली गई फीस विभाग ने वापस कर दी है। संस्थान के लगभग 25 छात्रों ने बस पास के लिए आवेदन किया था। उस समय अपने रूट के हिसाब से फीस भरकर पास बनवाया था।
संस्थान के बस पास विभाग प्रभारी प्रवीन वर्मा ने बताया कि नए दाखिले होने के साथ ही संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए बस पास बनवाने के आवेदन मांगे गए थे। इसमें सभी छात्राओं व कुछ छात्रों ने भी बस पास के लिए आवेदन किया था। सरकार की ओर से छात्राओं के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा थी। छात्रों को फीस भरकर पास बनवाना पड़ता था, लेकिन सरकार ने बीते माह छात्रों के लिए भी निशुल्क बस पास की सुविधा प्रदान की। उन्हें भी फ्री यात्रा का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन

तब तक संस्थान के 25 छात्र बस पास के लिए फीस भर चुके थे। सरकार की ओर से फ्री पास के आदेश जारी होने पर डिपो की ओर से कॉलेज बस पास प्रभारी को इस बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद संस्थान की ओर से उक्त छात्रों को सूचित किया गया और खाता कॉपी व लिखित पत्र प्राप्त कर डिपो में जमा कराए। बाद में विभाग की ओर से खाते में बस पास की राशि ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिन छात्र-छात्राओं ने पैसे देकर पास बनवाया है, उन्हें बस पास प्रभारी के नाम फीस वापसी के लिए निवेदन पत्र लिखना होगा। 15 अक्तूबर से पहले रोडवेज विभाग में प्रभारी के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। इसके साथ ही खाते की कॉपी संलग्न करनी होगी। बाद में विभाग की ओर से पास की फीस छात्र के खाते में वापस की जाएगी।
फोटो - 08
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed