फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways employees staged a sit-in protest in the case of assault on the conductor

Charkhi Dadri News: परिचालक से मारपीट मामले में रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 18 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a sit-in protest in the case of assault on the conductor
बस स्टैंड में धरना देते हुए रोडवेज कर्मी। 
चरखी दादरी। हिसार में परिचालक के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने और दोषियों पर कार्रवाई न होने के कारण रोडवेज कर्मियों ने बुधवार को दादरी बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि सुबह 10 बजे कर्मियों ने धरना शुरू किया और 12 बजे तक धरना चला। इस दौरान उन्होंने सरकार प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और मारपीट मामले में परिचालक के प्रति सहानुभूति जताते हुए उसके साथ होने का विश्वास दिलाया। एसकेएम डिपो प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि रोडवेज कर्मियों पर इस तरह जानलेवा हमला करना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। परिचालक के साथ मारपीट कर आरोपी भाग गए और सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। यह आमजन के अधिकार व सुरक्षा में लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन


विडंबना यह है कि सरकार ने अब तक घायल कर्मी के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दर्शाई। अब कर्मी उनके साथ हैं और फतेहाबाद में साझा मोर्चा जो फैसला लेगा, उसमें दादरी के कर्मी भी शामिल रहेंगे। अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो साझा मोर्चा बड़ा आंदोलन करने पर भी विवश होंगे। इस दौरान एसकेएम जिला उपप्रधान यशपाल सांगवान व अन्य रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed