फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Road construction work started from Jagarambas to Mandhi Kehar

Charkhi Dadri News: जगरामबास से मांढ़ी केहर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

Tue, 09 Jan 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Road construction work started from Jagarambas to Mandhi Kehar
मांढ़ी-जगरामबास सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंची जेसीबी, ट्रैक्टर और मौजूद ग्रामीण।
बाढड़ा। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने गांव जगरामबास से मांढ़ी केहर तक चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस काम पर 1.34 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। विभाग की जल्द से जल्द काम पूरा करवाने की योजना है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीन गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के लिए गांव मांढ़ी केहर, मांढ़ी हरिया व जगरामबास की ग्राम पंचायतें लंबे समय से प्रयासरत थीं। पिछले सप्ताह ही पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी की अगुवाई में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री जेपी दलाल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

बताया कि यह सड़क बनने से गांव जगरामबास, गोपी, काकड़ौली हठ्ठी, काकड़ौली सरदारा के लोगों को सुविधा होगी। मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि सड़क बनने से कई गांवों के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा होगी। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अजय राठी ने बताया कि मांढी केहर से जगरामबास तक के कच्चे रास्ते को 1.34 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करवाने के लिए काम शुरू करवा दिया है।

पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, जगरामबास के सरपंच राधा देवी, पूर्व सरपंच सुशीला देवी, मांढी केहर सरपंच अशोक कुमार, संदीप धनखड़, आनंद फौजी, इंदराज काकड़ौली, विकास कुमार, रावत सिंह, मास्टर विनोद मांढ़ी आदि ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल और पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed