फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   road construcation

चार माह से अधर में लटका गली का निर्माण कार्य, लोगों में नाराजगी

Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
road construcation
फोटो 25 अधर में लटका गली निर्माण कार्य। - फोटो : CharkhiDadri
वार्ड-21 में गली निर्माण का काम चार माह से अधर में लटका हुआ है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गली निर्माण के लिए बैड तो एजेंसी तैयार कर चुकी है लेकिन इंटर लॉकिंग टाइलें नहीं बिछाई जा रही है। पिछले करीब चार माह से गली निर्माण की स्थिति जस की तस बनी है। इस संबंध में वो पार्षद सहित नगर परिषद अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी गली निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि अधूरे गली निर्माण के चलते उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं और नगर परिषद अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह गली बस स्टैंड रोड का घिकाड़ा रोड से जुड़ाव करती है। आस-पास अन्य गलियों के साथ ही इस गली का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस समय अन्य गलियां बनकर तैयार हो चुकी हैं लेकिन एजेंसी इस गली के निर्माण की तरफ ध्यान नहीं दे रही। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य अधर में लटकने का कारण लेवल सही नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी हुक्म सिंह, अजय, अमर सिंह, राजू, रामफल, जगदीश, परमजीत, श्रीभगवान, रामफल, विजय, जयप्रकाश, सतवीर, रामफल, दयानंद, मांगेराम, सत्यनारायण, सुरेंद्र, संतरा, कमला, भतेरी, मंजीत, मंजू आदि ने बताया कि गली निर्माण कार्य गत अप्रैल माह में शुरू किया गया था। करीब एक सप्ताह के अंदर ही यहां मिट्टी व रोडे़ डालकर बैड तो तैयार कर दिया गया लेकिन इसके बाद काम रोक दिया गया। लोगों ने बताया कि बारिश के चलते गली से मिट्टी का कटाव हो गया है और अब रोड़ियां भी उखड़ने लगी हैं। इस समय यहां से गुजरना वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने बताया कि आए दिन दुपहिया वाहन चालक रोड़ियों पर संतुलन खोकर घायल हो रहे हैं। वहीं, नगर परिषद अधिकारी निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: लोग बोले: जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराए नप
- गली निर्माण अधर में लटका होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जगदीश
- गत अप्रैल माह में गली निर्माण कार्य एजेंसी ने शुरू कराया था। कुछ दिन बाद ही निर्माण कार्य रोक दिया गया और स्थिति अब भी जस की तस है। लोग बेहद परेशान हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
प्रेम
- गली निर्माण कार्य शुरू होने से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। पिछले चार माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है और समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद भी धूमिल हो रही है।
रामफल
- गली निर्माण अधर में लटकने से वार्ड में रहने वाले व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में जाने वाले बच्चों सहित यहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नसीब कौर
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर गली निर्माण में कोई रुकावट है तो जल्द से जल्द इसे दूर करवा देंगे। मैं टीम को मौका देखने भेजूंगा और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा देंगे।
सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed