फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Road broken within four months, allegation of using substandard material in construction

चार माह में ही सड़क टूटी, निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Road broken within four months, allegation of using substandard material in construction
गांव कारीमेला- द्वारका सड़क मार्ग। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव कारीमेला से द्वारका तक 8 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के चार माह बाद ही टूट गई। ग्रामीणों के विरोध के बाद सांसद धर्मबीर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखकर सड़क निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की जांच करवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग ने अक्टूबर 2021 में गांव कारीमेला से द्वारका तक सड़क मार्ग का निर्माण करवाया था। सड़क चार माह बाद ही जगह-जगह से टूट गई। ग्रामीण इसे लेकर दो बार रोष प्रदर्शन कर चुके हैं। गांव श्यामकलां में कार्यक्रम में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। सांसद धर्मबीर सिंह ने मौके पर पहुंच सड़क मार्ग का जायजा लिया और सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed