फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Revised list released for admission in colleges, selected applicants deposited fees online and offline

कॉलेजों में दाखिला के लिए संसोधित सूची जारी, चयनित आवेदकों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा करवाई फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Revised list released for admission in colleges, selected applicants deposited fees online and offline
फोटो 24 दाखिला के लिए कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करवाते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट में मामूली फेरबदल करते हुए कुछ और उम्मीदवारों के नाम सूची में शामिल किए हैं। अब पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 18 सितंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

जनता पीजी कॉलेज एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि नगर स्थित जनता पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पहली मेरिट लिस्ट मेें 459 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसी प्रकार बीएससी नोन मेडिकल की मेरिट लिस्ट में 128 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। लिस्ट में संशोधन से पहले 116 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष में पहले 77 और अब संशोधित सूची में तीन और नाम शामिल किए गए हैं। इस प्रकार बीकॉम में संख्या 80 हो गई है। बीएससी मेडिकल संकाय में शुरूआत में 52 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी अब संशोधित सूची में दो और उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डॉ.नीरज ने बताया सोमवार को बीए में पांच, बीएससी नोन मेडिकल में छह और बीएससी मेडिकल संकाय में एक उम्मीदवार ने ऑफलाइन फीस जमा करवाई है। डॉ. नीरज ने बताया कि काफी उम्मीदवारों ने ऑनलाइन फीस भी जमा करवाई है लेकिन इसकी जांच के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज वाइज फीस का लिंक अभी अपडेट नहीं किया है। इस कारण ऑनलाइन फीस जमा करवाने का विवरण कॉलेजों को अभी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित एपीजे कन्या कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज सज्जन गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 259 छात्राओं को कॉलेज अलॉट हुआ है। बीएससी नोन मेडिकल संकाय में शुरूआत में 29 और अब संशोधित लिस्ट में चार और छात्राओं के नाम दर्ज किए गए हैं अब इस संकाय में कुछ संख्या 33 हो गई है। बीकॉम में 13 छात्राओं को कॉलेज अलॉट हुआ है।

बाढड़ा के कॉलेजों की सूची में नहीं हुआ बदलाव
बाढड़ा उपमंडल के गांव मांढ़ी कॉॅलेज में संशोधित लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 111 और बीकॉम प्रथम वर्ष में पांच उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट हुआ है। बीए में 160 और बीकॉम में 80 सीटें हैं। इसी प्रकार बाढड़ा कस्बा स्थित महिला कॉलेज में नई संशोधित लिस्ट में कोई बदलाव नहीं है। डॉ. अनीता चौधरी ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 280 सीटें हैं जबकि 203 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसी प्रकार बीएससी नोन मेडिकल में 100 सीटें हैं और 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। बीकॉम में 80 सीटें है जबकि 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed