{"_id":"673f92def0c458bebd0f1294","slug":"residents-of-ward-20-started-disposing-100-percent-garbage-in-agency-vehicles-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-126620-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड-20 के निवासी एजेंसी के वाहनों में करने लगे शत-प्रतिशत कचरे का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड-20 के निवासी एजेंसी के वाहनों में करने लगे शत-प्रतिशत कचरे का निस्तारण
विज्ञापन
नियमानुसार कचरा निस्तारण की शपथ लेतीं शहर निवासी महिलाएं।
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-20 के लोग भी शत-प्रतिशत कचरे का निस्तारण एजेंसी के वाहनों में करने लगे हैं। नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो वार्डवासियों वाहन के अलग-अलग हिस्सों में सूखा और गीला कचरा डालने लगे हैं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन टीम भी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले चुकी है।
दरअसल, शहर में नगर व स्वच्छ भारत मिशन परिषद की ओर से स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में एकत्र और गाड़ी में भी उनके यथास्थान पर डालने की जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर गीला और सूखा कचरा अलग होगा तो इसके निस्तारण में आसानी होगी। कचरा इकट्ठा डालने पर निस्तारण की प्रक्रिया काफी पेचीदा हो जाती है।
इसे ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की स्वच्छता शाखा ने वार्ड-21 से जागरूकता अभियान शुरू किया था। करीब 20 दिनों तक वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग निस्तारित करने और बाहर के बजाय इसे एजेंसी के वाहन में डालने के लिए प्रेरित किया गया था। वहीं, वार्डवासियों ने सकारात्मक पहल करते हुए इस प्रयास के सफल बना दिया। इसके बाद जागरूकता टीम ने वार्ड-20 का रुख किया था और 20 दिन यहां लगाने के बाद अब लोगों में काफी जागरूकता आई है।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंची टीम ने महिलाओं से किया संवाद
वहीं, स्वच्छ भारत मिशन इंचार्ज ज्योति शर्मा ने टीम समेत वार्ड का निरीक्षण किया और कचरा निस्तारण की मौजूदा व्यवस्था जांची। इस दौरान महिलाएं घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेकर आईं। स्वच्छता मिशन प्रभारी ने उनसे संवाद किया तो महिलाओं ने कहा कि कचरा निस्तारण की सही विधि उन्हें समझ आ गई है और अब वो उसी मुताबिक कचरा निस्तारित कर रही हैं।
घर पर निस्तारण की भी बताई विधि
टीम लोगों को कचरे का घर पर निस्तारण की विधि बता रही है और उन्हें घर के पौधों के लिए खाद बनाने की प्रक्रिया बता रही है। उनका कहना है कि अगर किचन वेस्ट को खाद के रूप में प्रयोग किया जाए तो कचरा गाड़ी में डालने की आवश्यकता नहीं रहेगी। घर पर पौधों के लिए खाद तैयार होगी और उनके खाद रुपये भी बचेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उनकी अहम भूमिका अदा हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- हमारी टीमें प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रही हैं। अब नागरिक जागरूक होने लगे हैं और कचरे का अलग निस्तारण कर रहे हैं। मैंने भी निरीक्षण कर अभियान की समीक्षा की है। इसी तरह सभी वार्ड कवर करेंगे और कचरा निस्तारण में लोगाें को जागरूक रखेंगे। वार्ड-21 के बाद 20 के लोगों ने भी नियमानुसार कचरा निस्तारण शुरू कर दिया है।
- ज्योति शर्मा, प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन