फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relief from the heat

Charkhi Dadri News: दिनभर बादलवाई के साथ होती रही बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Relief from the heat
चरखी दादरी। शहर व आसपास के भागों में बुधवार दिनभर सावन की बौछारें गिरी। मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर आकाश में काली घटाएं छाई रही। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन

मंगलवार रात से ही मौसम में बदलाव आ गया था। रात को भी बूंदाबांदी हुई। बुधवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर सावन की फुहारें गिरती रहीं जिससे मौसम अनुकूल बना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं चलने से बूंदाबूंदा हो रही है। उन्होंने बताया कि एक परिसंचरण तंत्र दक्षिणी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। इसी प्रकार एक अन्य परिसंचरण पूर्वी भारत के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसून की टर्फ रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वीरवार को मानसून की टर्फ रेखा हरियाणा, एनसीआर दिल्ली तक पहुंचने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अच्छी वर्षा का दौर फिर शुरू होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed