{"_id":"6aee3670d8d00d9a4a08ca36","slug":"relief-from-no-entry-for-four-wheelers-queues-formed-outside-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-162678-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चौपहिया वाहनों की नो एंट्री से अंदर राहत, बाहर लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चौपहिया वाहनों की नो एंट्री से अंदर राहत, बाहर लगी लाइन
Sat, 07 Nov 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक चौक से लोहारू रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार।
चरखी दादरी। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। त्योहार के चलते वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए। मुख्य बाजार में कार सहित अन्य चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। रोहतक चौक, काठमंडी रोड, दिल्ली रोड और रेलवे रोड की ओर से चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई।
इस व्यवस्था से बाजार के अंदर खरीदारों को काफी राहत मिली। बाजार की सड़कों पर पैदल खरीदारी करने वालों को आवागमन में परेशानी नहीं हुई। दुकानों के सामने भी वाहनों की भीड़ नहीं लगी। हालांकि, पुलिस की इस व्यवस्था का असर बाजार के बाहरी मार्गों पर दिखाई दिया। चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन मुख्य बाजार में जाने के बजाय आसपास की सड़कों से होकर गुजरे।
इसके चलते रोहतक चौक से लोहारू रोड, रोहतक चौक से रेलवे फाटक, रोहतक चौक से सरदार झाडू सिंह चौक और रेलवे फाटक से पुरानी अनाज मंडी की सड़क पर कारों व अन्य चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे इन मार्गों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को काफी देर तक कतार में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
पार्किंग और निगरानी के इंतजाम
प्रशासन ने धनतेरस पर वाहनों की पार्किंग के लिए दो स्थान निर्धारित किए। सरदार झाडू सिंह चौक के समीप सरकारी स्कूल और पुरानी अनाज मंडी में पार्किंग स्थल बनाए गए। वाहन चालकों ने इन निर्धारित स्थानों का उपयोग किया। इससे मुख्य बाजार में अनावश्यक वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे पार्किंग पर अंकुश लगा। पुलिस की ओर से भी वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रमुख स्थानों पर विशेष इंतजाम किए
भीड़ और यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष इंतजाम किए। रोहतक चौक, अंबेडकर चौक, पटियाला चौक और पुरानी अनाज मंडी गेट के समीप मचान बनाए गए थे। इन पर तैनात पुलिस कर्मचारी दूरबीन की मदद से दूर तक नजर रख रहे थे। भीड़ बढ़ने या यातायात प्रभावित होने पर तत्काल नजर रखी जा रही थी। इससे पुलिस को भीड़ के दबाव का आकलन कर मौके पर व्यवस्था संभालने में मदद मिली।
कार्य योजना से सुचारु व्यवस्था रही
त्योहारी भीड़ के बावजूद पुलिस ने प्रमुख चौराहों और रास्तों पर नाकाबंदी कर यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस कर्मचारी लगातार वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालते रहे। इसके चलते बाहरी मार्गों पर वाहनों का दबाव तो बना रहा, लेकिन कहीं भी लंबे समय तक यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ। बाजार के अंदर चौपहिया वाहनों पर रोक और बाहर पुलिस की तैनाती के चलते खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अपेक्षाकृत बेहतर व्यवस्था मिली। चरखी दादरी के प्रभारी यातायात पुलिस विक्रांत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के नेतृत्व में पुलिस अलर्ट थी। यातायात सुचारु रखने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी। इसी के अनुसार कार्य करने से भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त रही।