फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relief: Department will lay 1200 meter long new sewer line from Tikona Park to STP

राहत : तिकोना पार्क से एसटीपी तक विभाग डालेगा 1200 मीटर लंबी नई सीवर लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Relief: Department will lay 1200 meter long new sewer line from Tikona Park to STP
राहत : तिकोना पार्क से एसटीपी तक विभाग डालेगा 1200 मीटर लंबी नई सीवर लाइन
विज्ञापन

पेज एक की प्रस्तावित बॉटम:
- लाइन बदलने के कार्य में साढ़े चार लाख रुपये आई लागत, चार साल पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। तिकोना पार्क पर पिछले चार साल से जर्जर और ब्लॉक मुख्य सीवर लाइन की समस्या का जनस्वास्थ्य विभाग अब स्थायी समाधान करेगा। इसका प्रारूप तैयार किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तिकोना पार्क से लेकर समसपुर एसटीपी तक करीब 1200 मीटर की दूरी में नई पाइपलाइन डाली जाएगी और इसके बाद यहां बनी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। लाइन बदलने के कार्य में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च होंगे और इसका एस्टीमेट व प्रपोजल विभाग ने तैयार कर लिया है।
शहर के तिकोना पार्क से एसटीपी तक डाली गई मुख्य सीवर लाइन ब्लॉक होने की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां पिछले चार सालों से सीवर व्यवस्था ठप है और इसके चलते लोगों और राहगीरों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सीवर समस्या के चलते आरओबी के एकतरफ बना सर्विस लेन भी जर्जर हो चुका है। सीवर लाइन पुरानी व कम आकार की होने के चलते तिकोना पार्क के समीप आए दिन सीवर लाइन ब्लॉकेज रहती है, जिससे मैनहोल ओवरफ्लो करते हैं। शहर के 50 प्रतिशत क्षेत्र से सीवर का पानी तिकोना पार्क प्वाइंट पर पहुंचता है, लेकिन तिकोना पार्क के समीप लाइन से आगे नहीं बढ़ पाता। जबकि अगर लाइन ठीक हो तो यह पानी आगे एसटीपी तक पहुंचेगा और क्षेत्र में सीवर समस्या नहीं रहेगी। इस समस्या के स्थायी समाधान की योजना विभाग ने अब तैयार कर ली है।
विज्ञापन

तिकोना पार्क पर बनी सीवर समस्या का समाधान होने से 50 से अधिक दुकानदारों और पांच हजार से अधिक राहगीरों को निजात मिलेगी। इस समय एक तरफ का सर्विस लेन पानी भरने के कारण जर्जर हो चुका है और इस पर बने गहरे गड्ढे में आए दिन कोई न कोई वाहन फंसा रहता है, जिसके चलते जाम लगा रहता है। लाइन बदलने का कार्य पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्विस लेन का पुनर्निर्माण करवाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 40 और 30 इंची डाली जाएगी लाइन
समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग 2100 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाएगा। इस पाइप लाइन के जरिये पानी को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार कर लिया है। एसटीपी तक 40 और 30 इंची लाइन डाली जाएगी। एसटीपी की तरफ 30 इंची जबकि तिकोना पार्क डिस्पोजल प्वाइंट की तरफ 40 इंची लाइन डाली जाएगी।
- दुकानदारों ने एक सप्ताह तक दिया था धरना
स्थानीय दुकानदार व्यवस्था में सुधार करने की मांग लगातार उठा रहे हैं। विभाग की अनदेखी के चलते स्थानीय दुकानदारों ने करीब पंद्रह दिन पहले एक सप्ताह तक यहां धरना दिया था। इससे पहले उन्होंने डिस्पोजल को ताला भी जड़ा था। लगातार धरना देने पर विभागीय अधिकारी हरकत में आए और समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सीवर लाइन बदलने का प्रपोजल तैयार किया।

वर्जन:
विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार कर लिया है। 21 सौ मीटर लाइन डाली जाएगी ताकि पानी सीधे एसटीपी तक पहुंच जाए और लाइनें ब्लॉक न होने पाए। विभाग शहर की सीवर समस्या का हर बिंदू से आकलन करने में जुटा है।
- जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
-----
फोटो 11
सीवर लाइन ब्लॉक होने से तिकोना पार्क क्षेत्र में सड़क पर भरा दूषित पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed