Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relief after a long wait: 52 helpers at the Roadways workshop to receive LTC benefits

Charkhi Dadri News: लंबे इंतजार के बाद मिली राहत, रोडवेज वर्कशॉप के 52 हेल्परों को मिलेगा एलटीसी लाभ

Fri, 13 Nov 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief after a long wait: 52 helpers at the Roadways workshop to receive LTC benefits
रोडवेज परिसर स्थित वर्कशॉप, जहां पार्ट-2 के कर्मचारी कार्य करते हैं।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रोडवेज वर्कशॉप में कार्यरत पार्ट-2 के 52 हेल्पर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग पर मुख्यालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों को एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) का लाभ मिल सकेगा। कर्मचारी अब निर्धारित नियमों के तहत यात्रा सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दादरी रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में पार्ट-2 के तहत सेवाएं दे रहे हेल्पर काफी समय से एलटीसी सुविधा देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि विभाग में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। इस संबंध में कर्मचारियों की ओर से लगातार अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जा रहा था। मांग को लेकर मुख्यालय स्तर पर भी पत्राचार किया गया। कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर अब मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिलने से रास्ता साफ हो गया है। इस निर्णय के बाद कुल 52 हेल्परों को यात्रा रियायत का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे उन्हें निर्धारित पात्रता और विभागीय शर्तों के अनुसार भ्रमण करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग हुई पूरी
एलटीसी सुविधा मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी। वे अवकाश के दौरान परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकेंगे। कर्मचारियों का मानना है कि विभाग के इस निर्णय से उनका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर सकारात्मक कार्रवाई होने से वर्कशॉप कर्मियों में संतोष है। अब सभी की निगाहें आगामी प्रक्रिया और सुविधा का लाभ मिलने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन:
रोडवेज विभाग की वर्कशॉप में कार्यरत पार्ट-2 के तहत 52 हेल्परों के एलटीसी लाभ देने के लिए मुख्यालय ने पत्र जारी किया है। संबंधित कर्मचारी नियमानुसार योजना का लाभ ले सकेंगे।--नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed