फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rawaldhi-Bhiwani Link Marg ROB is open for vehicles, city traffic lights are still closed

Charkhi Dadri News: वाहनों के लिए खुला रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी, शहर की ट्रैफिक लाइट अभी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rawaldhi-Bhiwani Link Marg ROB is open for vehicles, city traffic lights are still closed
 शहर के चिड़िया टी- प्वाइंट पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटें।
चरखी दादरी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शहर के रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी को वाहन चालकों के लिए खोल दिया है। दूसरी तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर भी शहर में पांच जगहों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट अभी भी बंद हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने लिंकमार्ग आरओबी से वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर सभी ट्रैफिक लाइट को चालू करने का दावा किया था, लेकिन पांच दिन बीतने पर भी इसे पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो माह पहले नगर परिषद ने शहर के पांच मुख्य चौराहों पर 70 लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक लाइट लगवाईं थी। ट्रायल के बाद इनके संचालन की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को सौंपी गई थी। हालांकि, इसके बाद से पांचों चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट को चालू नहीं किया गया और इसके चलते पहले की तर्ज पर चौराहों से वाहन चालक गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, ट्रैफिक लाइट बंद होने के मुद्दे को अमर उजाला ने 23 मार्च के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में शहर में लगी 70 लाख की ट्रैफिक लाइटें बनीं शोपीस....नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने तर्क दिया था कि रावलधी-भिवाली लिंकमार्ग आरओबी का मरम्मत कार्य चल रहा है और इसके चलते कॉलेज रोड पर वाहनों का दबाव ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अगर ट्रैफिक लाइट चालू करते हैं तो जाम की स्थिति बन रही है। ट्रैफिक एसएचओ का कहना था कि लिंकमार्ग आरओबी का मरम्मत कार्य पूरा होते ही ट्रैफिक लाइट चालू कर दी जाएंगी। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आरओबी को वाहन चालकों के लिए खोल चुका है और पांच दिन बाद भी ट्रैफिक लाइट बंद हैं।

इन चौराहों पर लगाई हैं ट्रैफिक लाइट

नगर परिषद ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए चिड़िया रोड टी-प्वाइंट, रावलधी चौक, समसपुर टी- प्वाइंट,भिवानी रोड टी- प्वाइंट व लोहारू चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाई गई हैं। हालांकि, अब तक किसी भी जगह ट्रैफिक लाइट चालू नहीं की गई हैं।


-------------

रावलधी भिवानी लिंक मार्ग पर बने आरओबी से वाहनों का अवागमन सुचारू हो गया है। अब जल्दी ही बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट चालू करवा दी जाएंगी। वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- रमेश कुमार, यातायात थाना प्रभारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article