{"_id":"613e47b88ebc3eb6242a79d1","slug":"ravindra-singla-became-the-head-after-defeating-vinay-garg-by-31-votes-charkhidadri-news-hsr6115088194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय गर्ग को 31 मत से हराकर रवींद्र सिंगला बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय गर्ग को 31 मत से हराकर रवींद्र सिंगला बने प्रधान
विज्ञापन
चुनाव में मतदान करने के लिए फार्म पर हस्ताक्षर करते मतदाता ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। विनय गर्ग को 31 मत से हराकर रवींद्र सिंगला (सिलगर) वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान बने है। दादरी वैश्य एजुकेशन सोसायटी के दो वर्षीय चुनाव में महासचिव विष्णु गोयल चुने गए हैं। सुबह से शाम चार बजे तक चुनाव के तहत मतदान हुआ। इसमें 498 सदस्यों ने मतदान किया और शाम को मतगणना हुई। परिणाम के बाद रवींद्र सिंगला के समर्थक खुशी में झूम उठे।
चुनाव अधिकारी डॉ. एमके जैन ने बताया कि सोसायटी के चुनाव में कुल 617 वोट हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे संपन्न हुआ। इस दौरान सोसायटी का प्रधान रविंद्र सिंगला चुने गए हैं। रविंद्र को 262 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विनय गर्ग को 231 वोट मिले। रविंद्र सिंगला 31 मतों के अंतर से विजयी रहे।
इसी प्रकार प्रदीप चिड़िया उपप्रधान चुने गए हैं। प्रदीप चिड़िया को 360 और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 131 वोट मिले। चुनाव में विष्णु गोयल सोसायटी के महासचिव चुने गए हैं। विष्णु गोयल को 253 और प्रतिद्वंद्वी पराजित उम्मीदवार मोतीलाल बिंदल को 236 वोट मिले। मुकेश कुमार सोसायटी के सचिव चुने गए हैं। मुकेश कुमार को 309 और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ओमानंद गुप्ता को 182 मत प्राप्त हुए। वैश्य ब्वायज स्कूल के चेयरमैन अर्जुनलाल बजाज चुने गए हैं। अर्जुनलाल बजाज को 329 वोट मिले हैं, जबकि हारे उम्मीदवार अरविंद कुमार को 161 मत प्राप्त हुए। वैश्य ब्वायज स्कूल के मैनेेजर भारतभूषण बंसल चुने गए हैं। भारत भूषण बंसल को 297 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आनंद प्रकाश गोयल को 195 वोट मिले।
विज्ञापन
कैशियर पद के चुनाव में चंद्रमोहन गुप्ता विजयी रहे है। चंद्रमोहन गुप्ता को 301 वोट प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विनोद कुमार गुप्ता को 189 वोट मिले। डॉ.एमके जैन ने बताया कि वैश्य गल्र्ज स्कूल की चेयरमैन श्रुति मित्तल निर्विरोध चुनी गई है। वैश्य गर्ल्स स्कूल की मैनेजर मोनिका मित्तल चुनी गईं। मोनिका को 282 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ललित महाजन को 190 मत प्राप्त हुए। राजेश खंजाजी व अरमान गर्ग को निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। चुनाव में कुल 498 वोट मत हुए।