फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ranila team winner of kho kho

Charkhi Dadri News: महिला खो-खो प्रतियोगिता में रानीला की टीम बनी विजेता

Thu, 26 Dec 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Dec 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
ranila team winner of kho kho
खेल::
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से रानीला में आयोजित की गईं दो दिवसीय खेल स्पर्धाएं, लड़कों की वॉलीबाल स्पर्धा में फोगाट गांव की टीम ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी

बौंदकलां। गांव रानीला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित स्पर्धा में विभिन्न गांवों के युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। महिलाओं के वर्ग में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में रानीला गांव की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र से अंकित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं के तहत महिला व पुरुष वर्ग में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंकित कुमार ने बताया कि महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में नैना ने प्रथम और खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में फोगाट गांव की टीम विजेता बनी। वहीं, लड़कों की 400 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, हरीश द्वितीय और ललित तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी युवाओं को युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की तरफ से प्रमाणपत्र, माई भारत की टीशर्ट व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके सतीश, संदीप पीटीआई व अजय आदि मौजूद रहे।

फोटो 09
रानीला में आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत परिचय करतीं महिला खो-खो टीमें। स्रोत : आयोजक
फोटो 10
प्रमाणपत्र दिखाते दो दिवसीय खेल स्पर्धा के विजेता। स्रोत : आयोजक

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed