फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ramlila on heera chauk from today

Charkhi Dadri News: हीरा चाैक पर गणपति पूजन के बाद आज से रामलीला का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
ramlila on heera chauk from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। हीरा चौक बाजार स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार 19 सितंबर से भगवान राम के जीवन प्रसंगों का मंचन शुरू हो जाएगा। रात आठ बजे गणपति पूजन के साथ ही रामलीला शुरू हो जाएगी।
प्रथम दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ प्रधान चांद पहलवान बिठलिया शिरकत करेंगे। रामलीला कमेटी महासचिव संदीप सिंह फोगाट ने बताया कि अबकी बार नगर की यह रामलीला अपने सौ वर्ष पूरे करने जा रही है। इसे स्पेशल बनाने के लिए कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

रामलीला में अबकी बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मंचन किया जाएगा। इसके तहत भगवान राम के वनवास के दौरान सरयू नदी पार करने के दृश्य के लिए पहली बार ऐतिहासिक श्याम सरोवर तालाब में इसका मंचन नाव के जरिए सजीव करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोगाट ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए महिला व पुरुष दोनों के मैदान में बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। समापन अवसर पर दशहरे के दौरान रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के 51 फीट के पुतले का दहन बस स्टैंड के पीछे मैदान में होगा। इसमें मुख्य अतिथि दादरी विधायक सुनील सांगवान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed