फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rain

छह एमएम बारिश से मौसम खुशगवार, फसलों को होगा फायदा

Sat, 27 Jul 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain
फोटो 23 बस स्टैंड रोड पर बारिश से गुजरती युवतियां । - फोटो : CharkhiDadri
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर रुक रुक बारिश होती रही। बारिश से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लेकिन मौसम खुशगवार बना रहा। बारिश से खरीफ की फसलों में काफी फायदा पहुंच रहा है। शहर के निचले भागों में जलभराव होने से ज्यादा परेशानी बन रही है। कृषि विभाग से तकनीकी सहायक रमेश रोहिल्ला ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 10 से सांय चार बजे तक शहर में छह एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि बाढड़ा में दो एमएम बारिश हुई। इसी प्रकार 26 जुलाई को रात से 27 जुलाई तक दादरी शहर में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। बाढड़ा में 15 एमएम और बौंद कलां 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सांय तक आसमान में काली घटाएं छायी रही। चरखी दरवाजा के अलावा कई कालोनियों मेें गलियों में जलभराव होने से दिक्कत बन रही है। बारिश होने पर तापमान अनुकूल हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में ह्यूमीडिटी की मात्रा 89 प्रतिशत बनी रही। बारिश से खरीफ की फसलों में विशेष फायदा पहुंच रहा है। कपास, बाजरा, ग्वार, ज्वार, धान की फसलों में फायदा है। किसान पिछले दिनों से बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब बारिश होने पर किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश होने पर फसलों की वृद्धि एवं विकास अब तेजी से हो सकेगा। गांव इमलोटा में ज्यादा मात्रा में जलभराव होने से परेशानी बढ़ने लगी है हालांकि गांव में प्रशासन ने तीन मोटर एवं पंप सेट लगा रखे हैं लेकिन इस एरिया में धान की रोपाई अधिक एरिया में होने से वाटर लेवल ऊपर आने लगा है जिससे परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed