{"_id":"6a46a16c5ce6cf5c240c6574","slug":"rain-benefits-kharif-crops-temperatures-also-become-favorable-for-the-crops-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-157253-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बारिश से खरीफ की फसलों में पहुंचा फायदा, तापमान भी फसलों के अनुकूल बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बारिश से खरीफ की फसलों में पहुंचा फायदा, तापमान भी फसलों के अनुकूल बना
Thu, 02 Jul 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खेत में उगी फसल।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को हुई बारिश से खरीफ की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी बनने से बाजरा, कपास, मूंग, ग्वार व अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार में तेजी आएगी। जिन किसानों ने एक या दो दिन पहले बिजाई की थी उन फसलों के अंकुरण में भी बारिश सहायक रहेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर हुई वर्षा से सिंचाई की आवश्यकता कम हो गई है जिससे किसानों का खर्च घटेगा। इस बार भूमिगत जल के स्तर में सुधार होने की भी उम्मीद है। किसानों को खेतों में जलभराव न होने देने व खरपतवार नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
राहत लेकर आई बारिश
किसान रामकुमार, सतीश कुमार व मनोज कुमार ने बताया कि लगातार पड़ रही गर्मी के बाद हुई बारिश राहत लेकर आई है। यदि आगामी दिनों में भी मौसम अनुकूल बना रहा तो खरीफ फसलों की अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। कृषि विभाग ने किसानों से मौसम की जानकारी के अनुसार कृषि कार्य करने व फसलों की नियमित निगरानी रखने की अपील की है।
बाजरे की खेती ज्यादा
इस बार जून में हुई बारिश के बाद ही किसानों ने बाजरा, ज्वार व मूंग आदि की बिजाई कर दी थी। अब मानसून सीजन आ चुका हैं, ऐसे में इन फसलों में बारिश से फायदा पहुंच रहा है। खरीफ सीजन में अगर बारिश ज्यादा हो जाती है तो कई बार फसलें खराब भी हो जाती हैं। जिले में अधिकतर किसान बाजरा की खेती करना पसंद करते हैं। बाजरा की बिजाई का रकबा करीब 50 हजार एकड़ तक पहुंच जाता है। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों में बिजाई होना बाकी है। बारिश से सब्जी की खेती में भी फायदा पहुंचा है। इस समय घीया, तोरी, भिंडी, बैंगन की सब्जी की पैदावार हो रही है। जिले में करीब एक हजार एकड़ में सब्जी की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
वर्सन:
बारिश से सभी प्रकार की फसलों में फायदा पहुंचा है। तापमान में भी गिरावट आई है। किसान फसलों की नियमित निगरानी करें। किसी प्रकार के रोग की शिकायत मिलने पर कृषि विभाग से संपर्क करें। - कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग