Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Raids conducted at sweet and bakery shops; samples of 29 food items collected

Charkhi Dadri News: मिठाई व बेकरी की दुकानों पर मारा छापा, 29 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Tue, 03 Nov 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted at sweet and bakery shops; samples of 29 food items collected
 मिष्ठान भंडार पर सैंपल सील करती टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई, बेकरी और हलवाइयों की दुकानों पर छापा मारकर 29 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम की कार्रवाई सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के नामित अधिकारी पुनीत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने भगवान परशुराम चौक, रोहतक रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, बस स्टैंड के समीप और लोहारू रोड पर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई विक्रेताओं, हलवाइयों और बेकरी संचालकों के यहां उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की गई। टीम ने विभिन्न दुकानों से अलग-अलग श्रेणी के खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए, ताकि उनकी गुणवत्ता की जांच करवाई जा सके।
विज्ञापन

टीम में जिला प्रशासन की ओर से योजना अधिकारी अरुण कुमार, संजय, चेतन और शिव शक्ति भी शामिल थे। संयुक्त टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए

अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से कुल 29 नमूने लिए। इनमें कलाकंद, बर्फी, बूंदी, लड्डू, पनीर, जलेबी, भुजिया, गुलाब जामुन, बतीशा, खोया, मिल्क केक, दूध और दही सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल रहे। दूध और उससे तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर विशेष रूप से नमूने एकत्रित किए गए। इन नमूनों की जांच के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति का पता चल सकेगा।

स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकानों और खाद्य सामग्री तैयार करने वाले स्थानों पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। मिठाइयों को ढककर रखने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और उनकी गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य सामग्री तैयार करने से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में स्वच्छता के मानकों का पालन किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


खाद्य सुरक्षा विभाग के नामित अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न दुकानों से 29 नमूने लिए गए हैं। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed