{"_id":"61b8e8490f2c7125ce5b4127","slug":"raid-to-stop-theft-of-canal-water-40-cases-caught-charkhidadri-news-hsr6194129167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी की चोरी रोकने को मारा छापा, 40 मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी की चोरी रोकने को मारा छापा, 40 मामले पकड़े
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए छापेमारी की। पिछले 48 घंटों में चोरी के 60 मामले पकड़े गए। इन किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। विभाग की टीम ने लोहारू नहर पर पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। टीम ने बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर छापा मारा और मंगलवार को चोरी के 40 केस दर्ज पकड़े। नहरों से इंजन व साइफन हटवाए ताकि पानी टेल तक पहुंच सके। नहरों में गत छह दिसंबर से पानी छोड़ रखा है, लेकिन टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे जलघरों में भी पानी नहीं पहुंच सका है। किसान रबी की फसलों की सिंचाई के लिए अवैध रूप से पानी का उठान कर रहे हैं।
नहरों में इस समय पानी चलते हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन टेल तक पानी नहीं पहुंचा। रबी की फसलों में सिंचाई की जरूरत है। किसान नहरों पर इंजन, साइफन व पंप आदि लगाकर पानी का उठान कर रहे हैं, जबकि किसान को नियमानुसार सरकारी मोगा से सिंचाई करने का प्रावधान है। इस समय गेहूं, जौ, सरसों व अन्य फसलों में सिंचाई की सख्त जरूरत है।
-----
पानी चोरी पर लगाया जाएगा जुर्माना -
सिंचाई विभाग विभाग के एसडीओ ओमदत्त शर्मा, एसडीओ कमल सिंह, जेई कपिल हुड्डा ने नहरों पर साइटों का निरीक्षण किया। लोहारू फीडर की उपंडल लोहारू के समीप सतनाली क्षेत्र में अंतिम टेल पड़ती है। इस नहर से कई माइनर भी निकलते हैं। निरीक्षण के दौरान 60 पानी चोरी के मामले पकड़े गए। इन किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में सोमवार को पानी छोड़ा गया है। इस नहर से करीब 15 जलघरों में पानी डाला जाता है। बधवाना नहर में भी 15 दिन पानी छोड़े जाने की जरूरत है ताकि सिंचाई व पेयजल के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
विज्ञापन
------
वर्जन:::
नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए लगातार साइटों का निरीक्षण किया जा रहा है। नहरों में लगे इंजन, ट्रैक्टर व साइफन आदि को हटवाया जा रहा है, ताकि पानी टेल तक पहुंच सके।
- जेई कपिल हुड्डा, सिंचाई विभाग।
फोटो 29
लोहारू नहर में बहता पानी। संवाद