{"_id":"5f5d0aa88ebc3e4da4795fe4","slug":"raid-sample-collect-petrol-pump-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk573295974","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप पर सीएम फ्लाइंग का छापा, एक नोजल में 20 मिली. पेट्रोल का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप पर सीएम फ्लाइंग का छापा, एक नोजल में 20 मिली. पेट्रोल का अंतर
विज्ञापन
नाप चेक करता अधिकारी ।
- फोटो : CharkhiDadri
मापतोल में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शनिवार शाम सीएम फ्लाइंग ने लोहारू रोड पर सिविल अस्पताल के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान माप तोल और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पंप की एक नोजल में 20 मिलीलीटर का अंतर मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। अब ऑयल कंपनी की टीम नोजल की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। माप तोल विभाग ने नोजल की जांच के लिए ऑयल कंपनी को पत्र लिख दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर वासी एक व्यक्ति ने इस पेट्रोल पंप पर माप तोल में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए शनिवार को सीएम फ्लाइंग की टीम रोहतक से दादरी पहुंची। खाद्य आपूर्ति और माप तोल विभाग के अलावा सीआईए की संयुक्त टीम शाम करीब पांच बजे इस पंप पर पहुंची। यहां करीब डेढ़ घंटे तक टीम ने जांच की।
माप तोल विभाग के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पंप पर डीजल (एचएसबी) और मोटर स्प्रिट (एमएस) की दो-दो नोजल हैं। जांच करने पर डीजल की दोनों और पेट्रोल की एक नोजल सही पाई गई। पेट्रोल की दूसरी नोजल में करीब 20 मिली का अंतर मिला और इसके चलते इस नोजल को टीम ने सीएम फ्लाइंग की मौजूदगी में सील कर दिया। सीएम फ्लाइंग में एसआई नरेंद्र और एएसआई नरेंद्र सिंह भी शामिल रहे। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर यक्ष कुमार मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले भी पंप पर गड़बड़ियां पकड़ में आ चुकी हैं। करीब दो साल पहले मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ बेचने पर जिले में एक पंप सील भी किया गया था।
विज्ञापन
ऑयल कंपनी की टीम की जांच में गड़बड़ी मिलने पर होगा चालान
इंस्पेक्टर यक्ष कुमार ने बताया कि री केलिब्रेशन के लिए कंपनी को लिख दिया गया है। अब ऑयल कंपनी की टीम नोजल की जांच करने पहुंचेगी। टीम की जांच के दौरान भी अगर अंतर मिला तो माप तोल विभाग पंप संचालक से जुर्माना वसूलेगा। अगर जांच के दौरान गड़बड़ी नहीं मिली तो सील हटाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग से मंजूरी लेनी होगी और इसके बाद ही नोजल से वाहनों में मोटर स्प्रिट डाला जा सकेगा।
शिकायतकर्ता बोला : जांच से नहीं हुआ संतुष्ट
शिकायतकर्ता जितेंद्र जटासरा का कहना है कि वो टीम की जांच से संतुष्ट नहीं है। कंपनी के लेबल में कटिंग करके दोबारा लिखे गए हैं। मशीन से छेड़खानी होने का मुझे पूरा शक है।
शिकायत की जांच करने सीएम फ्लाइंग की टीम शनिवार शाम लोहारू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। एक नोजल में करीब 20 एमएल का अंतर आया और इसके चलते नोजल को सील किया गया है।
- यक्ष कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग