फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rahul accused in sarpanch murder case on remand for three days

सरपंच हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल तीन दिन के रिमांड पर

Wed, 23 Jun 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul accused in sarpanch murder case on remand for three days
चरखी दादरी। चरखी दरवाजा निवासी चंद्रपाल पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए घिकाड़ा निवासी राहुल उर्फ मोनू को पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया। इस मामले के बाद आरोपी को झोझूकलां थाना पुलिस ने साहुवास निवर्तमान सरपंच संदीप हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब झोझूकलां थाना पुलिस हत्याकांड को लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी और उसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 12 जून को साहुवास निवर्तमान सरपंच संदीप की हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में राहुल उर्फ मोनू भी शामिल था। चंद्रपाल पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, तो उसने संदीप हत्याकांड भी कुबूल कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली और रैवाना निवासी महेश उर्फ कोच्चा के भी हत्याकांड में शामिल होने का खुलासा किया था। आरोपी ने बताया था कि सरपंच संदीप की हत्या करने के लिए वे तीनों ही कपूरी धाम पहुंचे थे। एक आरोपी बाहर खड़ा था जबकि दो ने अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपी राहुल उर्फ मोनू को पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया गया और वहां से झोझूकलां थाना पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर ले लिया। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed