फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rachna Parmar fought all the bouts brilliantly in the World Wrestling Championship in Charkhi-Dadri

Charkhi-Dadri: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सभी बाउट लड़ीं शानदार, स्वर्ण पदक जीत लाईं रचना परमार

Fri, 01 Aug 2025 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:53 PM IST
सार

चैंपनिपनशिप में रचना परमार का खिताबी मुकाबला चीन ही पहलवान से हुआ और इसके मुकाबले को उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं, रचना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों को बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Rachna Parmar fought all the bouts brilliantly in the World Wrestling Championship in Charkhi-Dadri
पहलवान रचना - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रीस में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बौंदखुर्द निवासी होनहार युवा पहलवान रचना ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 43 किलोग्राम भारवर्ग में रचना ने यह उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण भी बौंद में आयोजित कार्यक्रम में रचना परमार को सम्मानित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


बता दें कि रचना परमार कुश्ती के क्षेत्र में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को फिर से दोहराया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचना ने यूएससए, कनाडा, चीना और मिस्र देश की पहलवान को पटकनी दी।
विज्ञापन




चैंपनिपनशिप में रचना परमार का खिताबी मुकाबला चीन ही पहलवान से हुआ और इसके मुकाबले को उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं, रचना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों को बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। वीरवार रात हुए निर्णायक मुकाबले को परिजनों ने घर पर ग्रामीणों ने साथ देखा और रचना के पदक जीतते ही खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने रचना के परिजनों का मुंह मीठा कराते हुए बेटी की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और खुशी में पटाखे भी फोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से ओलंपिक पदक की आस: अजीत सिंह
बेटी की स्वर्णिम सफलता से पिता अजीत सिंह गदगद हैं। उनका कहना है कि रचना से आने वाले समय में ओलंपिक पदक की आस है। पूरी उम्मीद है कि वो परिजनों समेत देशवासियों की आस और अपने सपने को साकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed