फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rachana parmar won 14 medal in wrestling

Charkhi Dadri News: कुश्ती कॅरिअर में 14 पदक जीत चुकीं रचना परमार

Thu, 26 Sep 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
rachana parmar won 14 medal in wrestling
पहलवान रचना परमार। स्रोत: परिजन
खेल::
विज्ञापन


बौंदखुर्द निवासी होनहार युवा महिला पहलवान ने प्रतिभा के बलबूते बनाई पहचान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन तो राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए 4 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी


बौंदकलां। गांव बौंदखुर्द निवासी पहलवान रचना परमार अब तक के कुश्ती कॅरिअर में 14 पदक हासिल कर चुकी हैं। इनमें तीन अंतरराष्ट्रीय, चार राष्ट्रीय व सात पदक राज्यस्तर के हैं। हाल ही में रचना ने राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
रचना परमार फिलहाल अंडर-17 में खेल रही हैं। 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। रचना ने अपनी कुश्ती की शुरुआत गांव से ही की थी। उनकी हाल की उपलब्धि की बात करें तो 22 सितंबर को बहादुरगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। रचना ने अंडर-17 आयुवर्ग के 46 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की।
विज्ञापन

पहली बाउट भिवानी की पहलवान से हुई। इसमें रचना ने 7-4 से जीत हासिल की। दूसरी बाउट में रोहतक की पहलवान को 10-4 के अंतर से हराया। तीसरी बाउट में हिसार की आयुषी को 8-2 के अंतर से मात दी। फाइनल में रेवाड़ी की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता मेघा को 6-4 के स्कोर से परास्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कोच नरेश पहलवान व जसबीर एनआईएस, सरपंच प्रतिनिधि व पिता अजीत सिंह, सरपंच व माता छम्मा रानी आदि ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि रचना सोनीपत में अभ्यास कर रही है। नवंबर में रचना स्कूली राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएगी।



ये हैं रचना की प्रमुख उपलब्धियां

- 2022 में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- जून 2022 में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियन में स्वर्ण पदक।
- 2023 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक।

- जून 2023 में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
- सितंबर 2022 में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- नवंबर 2022 में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
- 2024 में इंटर अखाड़ा कुश्ती में स्वर्ण पदक।



फोटो -34

पहलवान रचना परमार। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed