फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   r arrested in beating murder

Charkhi Dadri News: प्रवासी श्रमिक हत्या मामले ने पुलिस ने सात आरोपी दबोचे

Fri, 30 Aug 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
r arrested in beating murder
पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे आरोपी, दो नाबालिगों को भेजा बाल सुधार गृह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव हंसावास खुर्द के समीप पशु के प्रतिबंधित मांस के मामले में पीटकर हत्या करने के दो नाबालिगों समेत सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ शाका, रविंद्र उर्फ कालिया, मोहित, कमलजीत व साहिल उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। वहीं, दो नाबालिगों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया और उन्हें फरीदाबाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिला निवासी सुजाउद्दीन सरदर ने हत्या मामले में बयान दिए थे। बयान में सुजाउदीन ने बताया कि वह और उसका रिश्तेदार बाढ़ड़ा में जुई रोड पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। कूड़ा बीनने का काम करते हैं। उसकी बहन शकीना सरदर भी अपने पति साबिर मलिक के साथ बच्चों सहित बाढ़ड़ा में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अगस्त को कुछ लड़कों ने साबिर मलिक को कबाड़ बेेचने के बहाने बस स्टैंड की तरफ बुला लिया। उक्त लड़कों ने उनके जानकार असम निवासी असीरउद्दीन को भी बुला लिया। वहां पर उनके साथ डंडों से मारपीट की व उन्हें बाइक पर उठाकर ले गए। उसके बाद गांव भांड़वा के पास साबिर मलिक का शव मिला। साबिर मलिक व असीरउद्दीन की पिटाई गई थी। चोट लगने से साबिर मलिक की मृत्यु हो गई।
इस शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। एसपी पूजा वशिष्ठ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षक तेजपाल प्रबंधक थाना बाढड़ा की टीम ने प्रवासी श्रमिक की हत्या करने के मामले में दो अपचारी बालकों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। अपचारी बालकों को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने बालकों को सुधार गृह फऱीदाबाद भेजने के आदेश दिए।


वहीं, अभियोग में गहनता से जांच करते हुए निरीक्षक तेजपाल प्रबंधक थाना बाढडा की टीम ने जेवली रोड बाढडा से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ शाका, रविंद्र उर्फ कालिया, मोहित, कमलजीत व साहिल उर्फ पप्पी के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed