{"_id":"67e45e9da7e2b7bf3b019852","slug":"purchase-of-mustard-could-not-start-even-after-12-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-134061-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 12 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई सरसों की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 12 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई सरसों की खरीद
Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी की अनाज मंडी में रखी सरसों।
चरखी दादरी। दादरी अनाज मंडी में सरसों की आवक जोर पकड़ती जा रही है। कागजी कार्रवाई पूरी न होने की वजह से 12 दिन बाद भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अब तक 610 किसान 13291 क्विंटल सरसों लेकर मंडी पहुंचे हैं। लेकिन, अब तक एजेंसी खरीद शुरू नहीं कर पाई है।
बुधवार को दादरी मंडी में 155 किसानों ने गेटपास कटवाए। शाम तक मंडी में 3400 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसके साथ ही कुल आवक 13,000 क्विंटल के पार पहुंच गई। किसान महेंद्र, संदीप, दलीप सिंह और राजकुमार का कहना है कि खरीद में काफी देरी हो रही है। उन्होंने सोचा था कि शुरुआत में ही अपनी उपज बेच देंगे ताकि, समय रहते खाते में भुगतान राशि आ सके। खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अनाज मंडी में सरसों की आवक बढ़ रही है। सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। पहले हैंडलिंग एजेंट बनाने में देरी हुई और यह प्रक्रिया परवान चढ़ने के बाद अब खरीद शुरू करने में देरी की जा रही है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि सरसों लेकर आने वाले सभी किसानों को गेटपास जारी किए जा रहे हैं।