{"_id":"65a57c366a9a13660206e616","slug":"public-organizations-will-take-out-tractor-parade-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-12149-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 26 को शहर में जनसंगठन निकालेंगे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 26 को शहर में जनसंगठन निकालेंगे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल परेड
विज्ञापन
चरखी दादरी में किसान-मजदूर व खाप संगठनों की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न खापों, किसान-मजदूर संगठनों व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े संगठनों की बैठक सिंचाई विभाग के निकट किसान सभा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सांगवान, फौगाट व अन्य खापों द्वारा किसान, मजदूर व आम जनता की मांगों को लेकर 25 जनवरी तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत 26 जनवरी को दादरी शहर में ट्रैक्टर व मोटर साइकिल परेड की जाएगी। 22 जनवरी को क्षेत्र की सभी खापों, किसान-मजदूर संगठनों को साथ लेकर महापंचायत रोजगार्डन में करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सामाजिक समस्याओं से निपटने में सहयोग के लिए कमेटी भी गठित की। बैठक में तय किया गया कि 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
बैठक में सांगवान खाप प्रवक्ता रणधीर घिकाड़ा, कन्नी प्रधान मास्टर ताराचंद चरखी ,फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, सचिव सुरेश फौगाट, किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य कामरेड ओमप्रकाश, सीआईटीयू जिला प्रधान कमलेश भैरवी ने अपने विचार रखे। बैठक में एमएसपी की संवैधानिक गारंटी देना, बिजली बिल 2023 को रद्द करना, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाने , मजदूरों के नये चार कोड रद्द करके पुराने कानून बहाल करना, सेना भर्ती में अग्नि पथ रद्द करके स्थायी भर्ती करना, पुरानी पेंशन बहाल करना,सरकारी विभागों में खाली पड़े पद भरना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
बैठक में किसान सभा भिवानी प्रधान रामफल देशवाल, सांगवान खाप से सूरजभान, सुरेंद्र कुब्जानगर, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र बेरला, राजकुमार हड़ौदी, दिलबाग सांगवान, फौगाट खाप प्रवक्ता शमशेर खातीवास, राजकरण पांडवान, सरपंच कपूर, चिड़िया खाप प्रधान राजबीर शास्त्री, सतगामा खाप से ओमप्रकाश, भारतीय किसान यूनियन नेता सुनील पहलवान आदि मौजूद रहे।