फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   PTI demonstrated

बर्खास्त पीटीआई ने शहर में प्रदर्शन कर चार घंटे तक उाले रखा विधायक आवास के बाहर डेरा

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
PTI demonstrated
फोटो 30 शहर में प्रदर्शन करते बर्खास्त पीटीआई। - फोटो : CharkhiDadri
बहाली की मांग को लेकर पिछले 80 दिनों से धरना दे रहे बर्खास्त पीटीआई ने बुधवार दोपहर शहर में प्रदर्शन किया और इसके बाद चार घंटे तक विधायक आवास के बाहर डेरा डाले रखा। शाम सात बजे विधायक से मुलाकात होने के बाद ही बर्खास्त पीटीआई वहां से लौटे। इससे पहले चार घंटे तक उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। बर्खास्त पीटीआई के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सामाजिक दूरी रखने के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को धरना और प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद बुधवार को बर्खास्त पीटीआई ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए विधायक आवास तक पहुंचे। हालांकि वहां पहले से तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गेट के पास भी नहीं आने दिया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे विधायक आवास के बाहर पहुंचे बर्खास्त पीटीआई चार घंटे तक वहां डेरा डाले रहे। शाम करीब पौने सात बजे विधायक सोमबीर सांगवान आवास पर पहुंचे और इसके बाद बर्खास्त पीटीआई ने उनसे मुलाकात कर बहाल करवाने का वादा याद दिलाया। बुधवार को किए गए प्रदर्शन में दूसरे जिलों के बर्खास्त पीटीआई और कर्मचारी संगठनों ने भी भाग लिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों से अधिक संख्या पुलिस कर्मचारियों की रही। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी रखने के निर्देशों की पालना भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed