फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   protest pti charkhi dadri news

बर्खास्त पीटीआई के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी देंगे गिरफ्तारी

Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest pti charkhi dadri news
बर्खास्त पीटीआई बहाली की मांग को लेकर आज जेल भरो आंदोलन के तहत सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। बुधवार को कोर्ट परिसर के गेट के समीप 60वें दिन भी धरना और क्रमिक अनशन जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने 14 अगस्त के जेल भरो आंदोलन का समर्थन करते हुए बर्खास्त पीटीआई के साथ गिरफ्तारी देने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

जिला सचिव उदय सिंह की अध्यक्षता में ओमवीर सिंह, धर्मवीर, राजेंद्र व बबीता बुधवार को क्रमिक अनशन पर बैठे। पूर्व नप वाइस चेयरमैन एवं कांग्रेस अजीत फौगाट व रणधीर घिकाड़ा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। अजीत फौगाट ने कहा कि बार-बार हर मंच से 1983 पीटीआई की बहाली के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं, लेकिन सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दादरी शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं जेल भरो आंदोलन में बर्खास्त पीटीआई का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जेल भरो आंदोलन के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। टीमों ने गांव आदमपुर, डाढ़ी, कलाली, बलाली, कलियाणा, समसपुर, लोहरवाड़ा, खातीवास, झिंझर, जयश्री, मिसरी, कमोद, घिकाड़ा, साहुवास, फतेहगढ़, भागवी, बिरोहड़, इमलोटा, मोरवाला, कंहेटी पहुंचकर ग्रामीणों से सहयोग मांगा। धरनास्थल पर विजय खोरड़ा, राजसिंह सरपंच, जयसिंह कटारिया, देवेंद्र इंदौरा, रामोतार खोरड़ा, सुशील ,लीला कासनी, हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed