फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pti teachers clash with police at charkhi dadri

चरखी दादरीः डिप्टी सीएम का विरोध करने जा रहे बर्खास्त पीटीआई पुलिस से भिड़े, बैरिकेड तोड़े

Sat, 26 Sep 2020 12:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, चरखी दादरी
अमर उजाला, चरखी दादरी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
pti teachers clash with police at charkhi dadri
पुलिस से भिड़ते बर्खास्त पीटीआई टीचर्स - फोटो : अमर उजाला
नौकरी से हटाने के विरोध में डिप्टी सीएम का विरोध करने आ रहे पिछले 102 दिनों से धरना दे रहे पीटीआई और पुलिस की तीन जगहों पर झड़प हुई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस कर्मचारी पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए। हालांकि रेस्ट हाउस मोड़ पर हुई तीसरी झड़प के दौरान पांच प्रदर्शनकारी चोटिल हो गए, जिनमें से एक महिला को देर शाम सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दादरी दौरे को देखते हुए बर्खास्त पीटीआई सुबह करीब 11 बजे तिकोना पार्क के नीचे एकत्र होना शुरू हो गए। शुक्रवार को उनकी तादाद 350 से पार रही। डिप्टी सीएम के विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के अन्य जिलों से भी बर्खास्त पीटीआई भाग लेने पहुंचे। दोपहर एक बजे प्रदर्शनकारियों ने तिकोना पार्क ओवरब्रिज के नीचे से रेस्ट हाउस के लिए कूच की। प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए स्वयं नवनियुक्त एसपी विनोद कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पीटीआई को दोपहर 1:50 पर पुलिस ने कोर्ट परिसर के मेन गेट पर रोकने का प्रयास किया लेकिन वो बैरिकेड्स तोड़कर और पुलिस से धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ गए। एकाएक प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने से पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। अफसरों के डांट लगाने के बाद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उनके पीछे भी दौड़े। दोपहर 1:55 पर पुलिस ने घिकाड़ा मोड़ पर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की इस घेराबंदी को भेदने में भी सफल रहे। पुलिस ने 1:59 पर रेस्ट हाउस मोड़ पर बैरिकेड्स लगाए लेकिन प्रदर्शनकारियों ने तीसरे बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया। हालांकि यहां झड़प के दौरान पांच प्रदर्शनकारी घायल हो गए। किसी के मुंह पर तो किसी के सिर में चोट लगी।  दोपहर दो बजे पुलिस की तरफ से एक के बाद एक कर पांच आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे कुछ देर के लिए प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

हालांकि इसके बाद उन्होंने रेस्ट हाउस मोड़ पर ही डेरा डाल लिया। झड़प की सूचना मिलते ही विभिन्न कर्मचारी और अन्य संगठनों के लोग भी मौके पर बर्खास्त पीटीआई के समर्थन में पहुंच गए।

फौगाट खाप ने किया डिप्टी सीएम के पूर्णतया विरोध का एलान

फौगाट खाप प्रवक्ता शमशेर खातीवास और श्योराण खाप-25 प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान नेता कमल सिंह मांढ़ी समेत करीब एक दर्जन संगठनों के पदाधिकारी बर्खास्त पीटीआई के समर्थन में उतर आए। फौगाट खाप प्रवक्ता शमशेर फौगाट ने डिप्टी सीएम का पूर्ण रूप से विरोध करने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सरकार के इशारे पर बर्खास्त पीटीआई पर लाठियां भांझी है और एक सप्ताह के अंदर इसका बदला लिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि अब दादरी में सरकार के किसी नुमाइंदे को नहीं घुसने देंगे।

खाकी पर नहीं उठाएंगे हाथ, डंडे नहीं गोलियां मंगवा ले प्रशासन
वक्ताओं ने झड़प के बाद कहा कि पुलिस प्रशासन ने सरकार के इशारे पर प्रदर्शनकारियों से अभद्र व्यवहार किया है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पुलिस पर हाथ नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि डंडों से बात बनने वाली नहीं है इसलिए पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए गोलियों का प्रबंध कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed