फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Protest by public organizations

किसान आंदोलन-2 नस्ल और फसल बचाने की लड़ाई : कृष्ण फौगाट

Wed, 13 Mar 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Protest by public organizations
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे-152 डी के पास किसान आंदोलन के समर्थन में जनसंगठनों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता करते हुए सर्वजातीय फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र बेरला, सुरेंद्र सिंह कुब्जानगर, हवेली खाप से प्रभुराम गोदारा, किसान नेता रणधीर कुंगड़ और राजकुमार हड़ौदी ने कॉरपोरेट घरानों पर तंज कसे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि सुशील, महेंद्र सिंह सरोहा और राजकुमार घिकाड़ा ने मौके पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। कृष्ण फौगाट ने कहा कि अभी तो जैसे तैसे कठिन परिस्थितियों में खेती कर रहे हैं लेकिन कॉरपोरेट जगत एक प्लान के तहत अपनी ही जमीन पर आने वाली पीढ़ी को बंधुआ मजदूर बना देगी। यह नस्लों और फसलों को बचाने की लड़ाई है। यह आंदोलन किसी सरकार या व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है।
विज्ञापन

सुरेश फौगाट ने कहा कि भारत की 75 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर निर्भर है और देश की अर्थव्यवस्था का सारा श्रेय खेती-बाड़ी को जाता है। इसलिए एमएसपी पर प्रतिवर्ष 16 लाख करोड़ रुपये खर्च कोई बड़ी पूंजी नहीं है। पूर्व संसदीय सचिव रण सिंह मान ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मोदी की गारंटी नाम से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर गारंटी देनी है तो किसानों के लिए एमएसपी कानून बनाए। दलबीर गांधी ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर सरकार से लड़ना पड़ेगा। फौगाट खाप के सचिव सुरेश फौगाट ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धरनास्थल पर ये भी रहे मौजूद
धरनास्थल पर पूर्व सरपंच रामफल, पूर्व पार्षद वीरेंद्र पप्पू, लीला समसपुर, धर्मपाल महाराणा, पूर्व सरपंच सुरेश, जोरावर, जीता, पूर्व सरपंच जगबीर, सतबीर फौगाट, रघबीर, डाॅ. चंदन, सुरेंद्र शर्मा, जयभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed