फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   protest against mining agency

Charkhi Dadri News: खनन राॅयल्टी न देने के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी

Fri, 06 Sep 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
protest against mining agency
पिचौपा कलां माइनिंग जोन में धरनारत ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष, माइनिंग कंपनी से की 10 प्रतिशत रॉयल्टी राशि देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में ग्राम पंचायत को खनन राॅयल्टी न देने के विरोध में वीरवार को भी धरना जारी रहा। पिचौपा कलां पहाड़ के खनन में संचालित धरने पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीण कंपनी से 10 प्रतिशत राॅयल्टी राशि देने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जब तक माइनिंग कंपनी की ओर से बोली का 10 प्रतिशत राजस्व पंचायत को नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि माइनिंग के कर्मचारियों ने 10 अगस्त तक राजस्व पंचायत के खाते में डालने की बात कही थी। जब तक पंचायत के खाते में राॅयल्टी नहीं पहुंचती है तब तक माइनिंग का काम बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी नियम के अनुसार कार्य करे और राशि जमा करवाए। धरनास्थल पर ठेकेदार सत्यवीर, जयवीर, राजेश, रामौतार, सूरजभान, भीम सिंह, रामधन नंबरदार, अशोक कुमार, ग्रामीण भीम सिंह, पप्पू, संजय कुमार, जसवंत, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 28
गांव पिचौपा कलां स्थित खनन क्षेत्र में धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : धरना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed