फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   protest against bjp

Charkhi Dadri News: कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला जलाकर जताया रोष

Fri, 06 Sep 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
protest against bjp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गैरों को टिकट देने और अपनों को बेगाने करने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को बाढड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी खेमे ने पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढ़ी को टिकट न देने पर भाजपा का पुतला जलाया और संगठन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
पूर्व चेयरमैन विकास उर्फ भल्लेराम ने कहा कि भाजपा ने संगठन के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए टिकट वितरित किया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पन्ना प्रमुख, मंडल सदस्य, बूथ सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने ही संगठन को मजबूत किया है। उन्होंंने कहा कि एक बाहरी नेता को टिकट दे दिया गया। मंगल गोपी ने कहा कि किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी, जयवीर, मनजीत सैन, पूर्व सरपंच दिनेश, मुकेश द्वारका, विकास, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 19

बाढड़ा में भाजपा का पुतला जलाते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed