{"_id":"66d103f08fd371a70103a7e4","slug":"projects-of-28-crore-pending-in-villages-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1001-122570-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गांवों में 28 करोड़ के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गांवों में 28 करोड़ के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट रुके
Fri, 30 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
जिले में 167 ग्राम पंचायतें, किसी में प्रोजेक्ट को मिलनी थी मंजूरी तो किसी के टेंडर अटके
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से जिले में 28 करोड़ के विकास कार्यों की परियोजनाएं रुक गई हैं। इनमें से किसी परियोजना को मंजूरी मिलनी थी तो किसी के टेंडर जारी होने थे। अब अक्तूबर अंत तक ही काम शुरू हो पाएंगे।
जिले में पंचायत विभाग के दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां और झोझूकलां आदि चार खंड हैं। इनमें 167 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों में इस पंचवर्षीय योजना में कम ही विकास कार्य सिरे चढ़ पाए हैं। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया लागू होने पर कई दिनों तक सरपंचों ने विरोध किया था। सरपंचों की शक्तियां कम करने की वजह से विकास कार्यों में दिक्कतें आईं। करीब दो माह पहले ही सरकार ने सरपंचों को 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवाने की शक्तियां दी हैं।
अब चुनाव आचार संहिता लागू हो गई और गांवों में तालाबों के सुंदरीकरण का काम भी सिरे नहीं चढ़ पाया है। दूसरी ओर श्मशान घाटों में चहारदीवारी निर्माण, पक्का रास्ता, गली निर्माण, सामुदायिक केंद्र, स्कूल भवन निर्माण, अनुसूचित जाति चौपाल निर्माण, दूषित पानी निकासी प्रबंध करना आदि कार्य अधूरे हैं। जिले के करीब 10 गांवों में बस क्यू शेल्टर बनने हैं। लेकिन सरकार के मौजूदा कार्यकाल में व्यवधान आने से गांवों में विकास कार्य गति नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन
अब जिले के चारों खंडों में 28 करोड़ बजट के प्रोजेक्ट चुनाव आचार संहिता की वजह से रुक गए हैं। गावों में किसी प्रोजेक्ट के टेंडर होने थे। किसी के लिए बजट का इंतजार था। पिछले माह ही पंचायतों ने एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेजे थे। अब वे सभी फाइलें रुक गई हैं। अब ग्रामीणों व पंचायतों को डेढ़ माह तक समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। अक्तूबर मध्य तक काम शुरू हो पाएंगे।
कोट
गांव में राजकीय स्कूल का निर्माण होना है। इस 4.50 करोड़ के प्रोजेक्ट के टेंडर होने थे, जो आचार संहिता की वजह से नहीं हो पाए। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
-रामनिवास, सरपंच, इमलोटा
वर्जन :
चुनाव आचार संहिता की वजह से प्रत्येक खंड में सात करोड़ तक के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। लेकिन आचार संहिता खत्म होने बाद कार्य शुरू हो जाएंगे।
-सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत विभाग
फोटो 03 सुंदरीकरण के इंतजार में तालाब। संवाद