फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   programme in kapoori pahadi temple

संतों ने समाज को सर्व कल्याण, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति की दिखाई राह : सांसद

Sun, 10 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
programme in kapoori pahadi temple
कपूरी पहाड़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक बाबा ब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। देश की आजादी और सनातन धर्म के संरक्षण में संतो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संतों ने सदैव समाज को सर्व कल्याण, अध्यात्म व राष्ट्रभक्ति की राह दिखाई है। ये बातें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने विधायक बाबा बालक नाथ के परम सानिध्य में कपूरी पहाड़ी मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम व मूर्ति स्थापना समारोह में कहीं।
सांसद ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा में सदैव तत्पर हैं, ठीक उसी प्रकार संत भी सनातन धर्म का संरक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म ने विश्व कल्याण का संदेश दिया है। आज विश्वभर के दूसरे देशों के लोग भी सनातन धर्म का अनुसरण कर रहे हैं। सनातन धर्म को अपना रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की अलख जगाई और सत्य एवं धर्म की राह दिखाई। सनातन धर्म में अनेक बड़े संत हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आयोजन में दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed