{"_id":"5f5687728ebc3e613f0d2d67","slug":"process-for-admission-in-college-starts-students-can-apply-online-till-21-charkhidadri-news-rtk572505096","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थी 21 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थी 21 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
शहर के जनता और एपीजे महिला कॉलेज में मौजूदा सत्र के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक है। 26 सितंबर को प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी को कोई फीस नहीं चुकानी होगी। दाखिला फीस और दस्तावेजों की जांच भी ऑनलाइन ही की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थी आवदेन करते समय किन्हीं पांच कॉलेज को चुन सकता है।
कोरोना के कारण अभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय अभी बंद हैं, लेकिन विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के तहत शहर में जनता कॉलेज और एपीजे महिला कॉलेजों में ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। जनता कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में कला संकाय, साइंस और वाणिज्य संकाय में दाखिले होने हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय पांच कॉलेज चुन सकता है। विद्यार्थी को कॉलेज चुनने के साथ सब्जेक्ट कंबिनेशन का भी ध्यान रखना होगा। जनता कॉलेज में 13 सब्जेक्टस कंबिनेशन हैं, जिनमेें से विद्यार्थी अपना चयन कर सकता है। हर सब्जेक्ट कंबिनेशन में सीमित सीटें हैं।
एनसीसी का अलग से मिलेगा लाभ
दाखिला के दौरान विद्यार्थी को एनसीसी बी प्रमाण पत्र का अलग से लाभ मिलेगा। स्काउट्स प्रमाण पत्र, नेशनल टेलेंट अवॉर्ड जो एनसीईआरटी की ओर से जारी किया गया हो, ऐसे छात्रों को भी दाखिले में पांच अंकों का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा कॉमर्स में 12वीं पास विद्यार्थियों, खेलों में स्टेट और नेशनल लेवल स्थान प्राप्त करने वालों को भी पांच अंक का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये दस्तावेज करें ऑनलाइन अपलोड
विद्यार्थी को दसवीं और बारहवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र आवेदन के दौरान अपलोड करने होंगे। जनता कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटों पर एडमिशन होने हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में 160 सीटें जिनमें 80 मेडिकल संकाय की हैं। बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 160 सीटों पर दाखिला होना है।
----
वर्जन::
दाखिले के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। छात्र अपने विषय का सावधानी से चयन करें, क्योंकि विषयवार सीटें सीमित हैं।
नीरज कुमार, एडमिशन को-ऑडिनेटर, जनता कॉलेज