फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problems in hadaudi villages

Charkhi Dadri News: तीन हजार की आबादी झेल रही मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश

Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
problems in hadaudi villages
 गांव हड़ौदी में कंडम पड़ा चौपाल भवन। संवाद
पेज नंबर तीन की प्रस्तावित लीड::
विज्ञापन

----------------------
फोटो -38

गांव हड़ौदी में जर्जर चौपाल भवन। संवाद
फोटो -39
ईश्वर सिंह।

फोटो -40
जगवीर।
फोटो -41
नरेश कुमार।

फोटो -42
सुनील कुमार।
:::::::::::::::::::::::::::::::::

हड़ौदी गांव में सार्वजनिक भवनों की कमी, गलियां कच्ची और दूषित पानी की निकासी के भी पुख्ता प्रबंध नहीं




संवाद न्यूज एजेंसी



बाढड़ा। गांव हड़ौदी के ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी झेल रहे हैं। गांव में सार्वजनिक भवनों की कमी है। दूषित पानी की निकासी जैसे आवश्यक इंतजाम भी पुख्ता नहीं हैं। इसके अलावा, गांव में कई गलियां कच्ची पड़ी हैं। चौपाल और पशु अस्पताल भवन भी जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीण जगवीर, ईश्वर, राजेश, धर्मपाल, पवन, सुनील कुमार व संजय आदि ने बताया कि अब भी गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं और दूषित पानी की निकासी जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार और प्रशासन गांव में बनी सार्वजनिक भवनों की कमी दूर नहीं कर पाई है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांव की आबादी करीब तीन हजार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दूषित पानी के लिए जो तालाब बनाया गया है, वह पिछले काफी समय से ओवरफ्लो हो रहा है। इससे हर समय माहौल दुर्गंधमय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन, विभाग की ओर से अब तक पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्याओं पर संज्ञान लेकर तत्परता से समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
गांव में सार्वजनिक भवन की कमी है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बना पशु अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। इसका नए सिरे से निर्माण कराने की जरूरत है।
-ईश्वर सिंह, ग्रामीण

- गांव में दूषित पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। इस बारे में प्रशासन को भी कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन, स्थिति जस की तस है।
-जगवीर, ग्रामीण
- स्कूल की ओर जाने वाला रास्ता आधा कच्चा है। बारिश के दौरान विद्यार्थियों का वहां से गुजरना दूभर हो जाता है। इस रास्ते को पक्का कराने की मांग कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन, नतीजा सिफर है।
-नरेश कुमार, ग्रामीण

- गांव में सुविधाओं की कमी बनी है। प्रतिदिन ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे और उनकी नजरअंदाजी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

-सुनील कुमार, ग्रामीण
वर्सन:
गांव की समस्याओं और सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से अधिकारियों और प्रशासन के संज्ञान में लाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कर मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करवा दी जाए।
-सुनील कुमार, सरपंच, हड़ौदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed