Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Development work in the city will gain momentum, with work set to begin on 10 projects for which tenders worth 2.07 crore have been issued

Charkhi Dadri News: शहर में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 2.07 करोड़ के 10 कार्यों के टेंडरों पर शुरू होगा कार्य

Fri, 20 Nov 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Development work in the city will gain momentum, with work set to begin on 10 projects for which tenders worth 2.07 crore have been issued
चरखी दादरी। ग्रेप-तीन की पाबंदियां हटने के बाद शहर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। नगर परिषद की ओर से शहर के अलग-अलग वार्डों में गलियों के निर्माण, मरम्मत, नालों को दुरुस्त करवाने के अलावा अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए परिषद ने करीब 2.07 करोड़ रुपये की लागत वाले 10 कार्यों के टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेकेदारों को कार्यादेश जारी किए जाएंगे ताकि लंबे समय से विकास कार्यों की बाट जोह रहे क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू हो सकें।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक, वार्ड चार में पवन कुमार से सुनील और श्रीभगवान वाली गली नंबर सात तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर करीब 19.99 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वार्ड दो में आरओबी वाली गली नंबर 25, गली नंबर 35सी और सहारा भवन से बजरंग बाबा चौक वाली गली नंबर 19 तक निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 24.86 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड 16 और 18 में विभिन्न गलियों के नालों की मरम्मत तथा अन्य नागरिक कार्यों के लिए 11.99 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वार्ड 19 से 21 तक इसी प्रकार के कार्यों पर 11.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, वार्ड चार में नालों की मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के लिए करीब छह लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
वार्ड एक और तीन में भी सुधरेंगी गलियां
वार्ड एक की गली नंबर तीन के निर्माण पर करीब 39.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी वार्ड में विभिन्न सड़कों की मरम्मत, दोबारा समतलीकरण और रखरखाव के लिए 19.99 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा जयभगवान से वेदपाल तक गली निर्माण के लिए करीब 10.99 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
वार्ड तीन में धर्मवीर फौजी वाली गली, दिलबाग पीटीआई वाली गली, यशवीर मिस्त्री वाली गली, राजू सैनी से फूल सिंह शर्मा वाली गली और यशवीर के मकान से भगत सिंह चौक तक गली निर्माण पर करीब 49.94 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं वार्ड 15 और 17 में विभिन्न गलियों के नालों की मरम्मत और अन्य नागरिक कार्यों के लिए करीब 11.99 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

वर्जन:
इन सभी 10 परियोजनाओं की लागत 2.07 करोड़ रुपये है। ग्रेप की पाबंदी हट गई है। अब विकास कार्य शुरू हो सकेंगे और स्थानीय निवासियों को टूटी सड़कों, खराब गलियों तथा नालों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। -बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed