{"_id":"671fdadf675130b522056b24","slug":"problem-of-drinking-water-charkhi-dadri-news-c-21-gkp1031-494131-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेयजल आपूर्ति वाली मोटर का पंप खराब, लोगों की सूखी बीत रही दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेयजल आपूर्ति वाली मोटर का पंप खराब, लोगों की सूखी बीत रही दिवाली
Tue, 29 Oct 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले खराब हुए पंप को जनस्वास्थ्य विभाग ने नहीं करवाया ठीक, तीन हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप
- शहरवासी बोले : दिवाली पर्व पर प्रतिदिन हो पेयजल सप्लाई, 20 प्रतिशत तक घरों में बढ़ी है खपत, डलवाने पड़ रहे टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन में बढ़ी पानी की खपत को देखते हुए शहरवासी प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने की मांग उठा रहे हैं। दूसरी ओर प्रेमनगर, दिल्ली रोड कॉलोनी, ओवरब्रिज एरिया व दिल्ली बाईपास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाले बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ही ठप है। ऐसे में करीब 3,000 घरों के लोगों की दिवाली बिन पेयजल आपूर्ति के सूखी बीत रही है।
दिवाली पर्व पर पानी की खपत को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने की जरूरत है। इस समय विभाग शहर में एक दिन छोड़कर आपूर्ति कर रहा है। लोगों की मानें तो घरों में पानी की खपत 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई है। एक दिन छोड़कर आपूर्ति करने से पानी की खपत पूरी नहीं हो पा रही है। इसके चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बता दें कि शहर में पिछले पांच साल से एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। कारण यह कि शहर में आबादी के अनुरूप पेयजल क्षमता नहीं बढ़ रही है। इस समय पेयजल की भंडारण क्षमता आधी भी नहीं है। अब जिला बन जाने के बाद सरकारी कार्यालयों में भी पानी की खपत बढ़ी है। हर साल शहर में करीब एक हजार की संख्या में आवासीय मकान भी बनते हैं। ऐसे में पानी की खपत हर साल बढ़ रही है जबकि क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है। शहर में दो जलघर हैं।
विज्ञापन
- सफाई कार्य में हो रही पानी की खपत
अब दिवाली पर्व नजदीक है। लोग दिवाली पर्व पर रंग, पेंट व सफाई आदि का कार्य करते हैं। ऐसे में पानी की ज्यादा मात्रा में जरूरत होती है। दिवाली पर्व पर पानी की खपत 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। घरों में पानी की खपत ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा लोग वाहनों आदि की भी सफाई करवाते हैं।
- उपभोक्ता बोले : प्रतिदिन आपूर्ति हो तो नहीं खरीदना पड़े पानी का टैंकर
पेयजल उपभोक्ता सुखवीर सिंह, पूर्व सैनिक रामफल, दिलबाग सिंह, कश्मीर सिंह व राजेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग को दिवाली पर्व को देखते हुए प्रतिदिन आपूर्ति करनी चाहिए। एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति से पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। बीच में लोगों को पानी का टैंकर डलवाना पड़ रहा है। यह काफी महंगा पड़ता है। वहीं, ज्यादातर प्रात: साढ़े तीन बजे आपूर्ति शुरू कर दी जाती है। ऐसे में आपूर्ति का पता नहीं चल पाता है। इससे पानी का संकट बना रहता है। वर्सन: पेयजल भंडारण क्षमता काफी कम है पर शहरवासियों को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके, इस दिशा में हम प्रयास करेंगे। लोग जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें। मोटर के खराब पंप को सोमवार दोपहर 12 बजे तक ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
-धीरेंद्र सांगवान, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
= फोटो- 12
शहर के जलघर का पेयजल भंडारण टैंक। संवाद