{"_id":"670c2da31bd6441da30d8f24","slug":"prk-making-speed-slow-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124752-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वर्ण जयंती पार्क के लिए बाढड़ा के लोगों को करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वर्ण जयंती पार्क के लिए बाढड़ा के लोगों को करना होगा और इंतजार
Mon, 14 Oct 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
48 लाख से बनने वाले पार्क की डेडलाइन पूरी होने में 40 दिन बाकी, अब तक ट्रैक और चहारदीवारी ही हुई तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बे में स्वर्ण जयंती पार्क के लिए जनता को अभी और इंतजार करना होगा। स्वर्ण जयंती पार्क नौ माह में बनना था, जबकि, अब तक पार्क की चहारदीवारी व ट्रैक ही तैयार हुआ है। पार्क निर्माण की समयावधि 20 नवंबर है। बाढड़ा एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने पार्क निर्माण के लिए 48 लाख की राशि जारी कर रखी है। पंचायतीराज विभाग की ओर से इसकी निर्माण प्रक्रिया शुरू करवाई गई। आठ हजार की आबादी वाले कस्बे में पार्क नहीं है। सैर करने के लिए कोई जगह नहीं है। लोग सुबह शाम खेतों के कच्चे रास्ते या हाईवे पर घूमने को मजबूर हैं। तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने दादरी रैली में पार्क निर्माण की घोषणा की थी। बाद में ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से सारा कामकाज नगरपालिका के जिम्मे हो गया। इधर, पंचायत विभाग ने इससे हाथ पीछे खींच लिए।
इसके बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ गया। इस मुद्दे को सांसद धर्मबीर सिंह ने दादरी रैली व पूर्व विधायक नैना चौटाला ने सदन में उठाया था। बाद में गत मार्च माह में 6 कनाल जमीन में पार्क निर्माण की मंजूरी मिली थी। इस पर 48 लाख का बजट खर्च होना है।
विज्ञापन
- व्यापारी बोले : जल्द पूरा हो निर्माण कार्य
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी, पूर्व सरपंच रामकिशन, सरपंच राकेश, समाजसेवी सज्जन सिंह बाढड़ा, नवीन बाढड़ा ने जल्द पार्क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की अपील की है।
वर्सन:
पार्क में वाॅकिंग ट्रैक, पानी की टंकी, शौचालय, चौकीदार का कमरा, मैदान में हरी घास लगाई जाएगी। जल्द यह काम पूरा होगा।
-विनोद कुमार, जेई, पंचायत विभाग
फोटो -28
बाढड़ा में निर्माणाधीन स्वर्ण जयंती योजना पार्क। संवाद