{"_id":"6820dc6e24dcf52005013299","slug":"private-schools-can-submit-registration-certificate-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136792-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज तक मान्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकेंगे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज तक मान्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकेंगे निजी स्कूल
Sun, 11 May 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 11 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-04
शहर स्थित शिक्षा विभाग का जिला मुख्यालय। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
- निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों को दिया गया एक और दिन का समय, जिला मुख्यालय जांचेंगे निजी स्कूलों के मान्यता प्रमाणपत्र
- न मिलने पर रद्द करेंगे स्कूल के पोर्टल पर मान्यता प्रमाणीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को मान्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। अब स्कूल 12 मई तक पोर्टल पर अपने प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। अब तक जिले के 175 में से 133 निजी स्कूलों के प्रमाणपत्र जांच हो चुके हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से जिले में निजी स्कूलों की मान्यता की जांच की जा रही है। निदेशालय के आदेशानुसार पोर्टल पर निजी स्कूलों के प्रमाणपत्र भी अपलोड किए जा रहे हैं। इसमें विभाग स्कूलों की मान्यता जांचेगा और मान्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने वाले स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिना मान्यता चलने वाले स्कूलों के कारण विद्यार्थियों का भविष्य संकट में आ सकता है। इसके लिए विभाग सचेत हो चुका है। अब निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को विभाग के पास निजी स्कूलों के मान्यता प्रमाणपत्र पहुंचेंगे। इस अंतिम मौके पर जो स्कूल पेश नहीं करेंगे, वे बिना मान्यता में शामिल किए जाएंगे। सोमवार को सभी जांच के बाद मंगलवार को रिपोर्ट तैयार होगी। ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दाखिला भी पास के निजी स्कूलों में कराया जाएगा।
ये निर्देश निदेशालय की ओर से पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब जिले में यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिले के 175 में से 133 स्कूलों की मान्यता सही पाई गई है। जबकि पांच स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया अभी चल रही है। शेष 37 स्कूलों की जांच सोमवार को होगी। इनका डाटा पोर्टल पर अपडेट कर निदेशालय के पास भेजा जाएगा।
वर्सन :
दादरी में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों की पहचान की जा रही है। अब तक बिना मान्यता का केस सामने नहीं आया है। दादरी खंड में सोमवार तक सभी स्कूलों की जांच पूरी की जाएगी। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची विभाग के पास भेजी जाएगी।
-सज्जन सिंह, बीईओ, दादरी