फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Private audio and video viral after stealing mobile, young man dies after swallowing poison in anger

चरखी दादरी: मोबाइल चुराकर निजी डाटा किया वायरल, क्षुब्ध होकर जहर निगलने से युवक की मौत

Sun, 08 May 2022 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2022 01:58 AM IST
सार

मृतक के पिता के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Private audio and video viral after stealing mobile, young man dies after swallowing poison in anger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के बौंदकलां कस्बा निवासी एक युवक का दुकान से मोबाइल चुराकर एक शख्स ने उसका निजी डाटा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार सुबह अपने घर में जहर निगल लिया। युवक की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान विकास (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक विकास के पिता नत्थूराम ने बताया कि उसके दो लड़के व एक लड़की है। जिसमें से विकास सबसे छोटा व अविवाहित था। उसने गांव ऊण में खल-बिनौला की दुकान की हुई थी। एक मई को विकास ने धर्मबीर नामक व्यक्ति की दुकान पर फोन रखा हुआ था, जिसे रवि नामक युवक ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद रवि ने उसके बेटे के निजी ऑडियो व वीडियो वायरल कर दी। आरोपी ने उसके बेटे पर और भी वीडियो वायरल करने की बात कहकर दबाव बनाया। मृतक के पिता के अनुसार पांच मई को इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फोन वापस न मिलने और निजी ऑडियो व वीडियो वायरल होने से क्षुब्ध होकर उसके बेटे ने 6 मई को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वे उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पर दो मामले हुए दर्ज
बौंदकलां थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया। पुलिस ने विकास द्वारा 5 मई को दी गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 6 मई को आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, विकास द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने पिता के बयान आरोपी रवि के खिलाफ 7 मई को केस दर्ज किया है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप
मृतक के पिता नत्थूराम ने पुलिस पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पुलिस ने विकास के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। जिसके कारण विकास मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। अगर पुलिस समय रहते आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लेती तो विकास की जान बच सकती थी।

 

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही नियमानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। - राधेश्याम, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बौंदकलां थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed