फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Private and government buses will be arranged for state level animal fair

Charkhi Dadri News: प्रदेश स्तरीय पशु मेला के जिए निजी और सरकारी बसों का रहेगा प्रबंध

Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Private and government buses will be arranged for state level animal fair
घसोला रोड पर स्थित आयोजन स्थल पर अधिकारियों को निर्देश देते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
चरखी दादरी। 11 मार्च से शुरू होने जा रहे प्रदेश के 39वें पशुधन मेले को लेकर रविवार सुबह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने घसोला रोड पर आयोजन स्थल का दौरा किया। उन्होंने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे निर्माणाधीन सचिवालय मैदान पर पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मेले में किसानों के आवागमन को लेकर निजी व सरकारी परिवहन बसों का विशेष प्रबंध किया गया है। किसानों को पशु मेला देखने के लिए आने-जाने की कतई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मेले में 11 से 13 मार्च तक हजारों किसानों के आवागमन, बढि़या भोजन, पानी, मनोरंजन आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। यहीं नहीं आयोजन स्थल पर रोजाना लाखों रुपये के इनाम निकाले जाएंगे, जिनमें ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, मशीनें आदि शामिल हैं। इस मेले में किसानों को पशुपालन के अलावा बागवानी, मछली पालन, खेती, आधुनिक कृषि यंत्र, खाद-बीज, सिंचाई के संसाधन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि किसानों की आजीविका वृद्धि में पशुपालन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पशु हृष्ट-पुष्ट और अच्छी नस्ल के होंगे तो किसानों की दूध की पैदावार व आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन से युवाओं की बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। इस मेले में केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और अनेक सांसद, विधायक भाग लेंगे। हरियाणा-पंजाब के मशहूर कलाकारों को मेले में मनोरंजन के लिए बुलाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों और दर्शकों को मेलास्थल पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पशुओं को उत्तम किस्म का सूखा और हरा चारा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर दादरी के एसडीएम नवीन कुमार, पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. एलसी रंगा, महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. सुखेदव राठी, उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, डॉ. तुलसीराम, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश वर्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेश गौड़, डॉ. महासिंह, डॉ. विनोद कलकल, डॉ. अरुण फौगाट, टीनू फौगाट, रोहित सांगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed