{"_id":"68bde0ff8e47368e620cb24b","slug":"prime-ministers-birthday-will-be-celebrated-as-seva-pakhwada-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-144226-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Mon, 08 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर। । स्रोत: विज्ञप्ति
चरखी दादरी। भाजपा कार्यलय में रविवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की। इसमें बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेद सिंह पातुवास, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनीता दांगी व प्रांतीय सचिव रेणू डाबला ने विचार रखे।
जिला महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक राष्ट्रदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई है।
17 सितंबर को उनका जन्मदिन है और इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है। 17 सितंबर से 12 सेवा कार्य पार्टी की ओर से जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। जिला अध्यक्ष सुनील ने कहा कि पखवाड़े के दौरान जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे जिनमें रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी आदि शामिल होंगी।