फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparations underway across the district for sports nursery trials, selections to be held today

Charkhi Dadri News: खेल नर्सरी ट्रायल के लिए जिलेभर में तैयारियां, आज होंगे चयन

Mon, 30 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway across the district for sports nursery trials, selections to be held today
चरखी दादरी। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सोमवार को विभिन्न खेल परिसरों व गांवों में खेल नर्सरी 2026-27 के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गांव लाड में वॉलीबाल, चांदवास स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में एथलेटिक्स तथा कनोइंग व झोझू में एथलेटिक्स, कालुवाला में हैंडबाल, डोहका हरिया में एथलेटिक्स और बिरही में लॉन टेनिस के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


छपार में होगी क्रिकेट व बॉक्सिंग के ट्रायल
सोमवार को आयोजित ट्रायल के दौरान गांव छपार में क्रिकेट व बॉक्सिंग, फतेहगढ़ में कुश्ती, चरखी में फुटबाल, जबकि बलिदान स्टेडियम दादरी में कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मकड़ाना व भागवी में वॉलीबाल, अचीना में हॉकी, बॉक्सिंग व कबड्डी, सांजरवास में हॉकी, सांकरोड में कुश्ती और सांवड़ में हैंडबाल के ट्रायल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


25 खिलाड़ियों का होगा चयन
इन ट्रायल्स के माध्यम से कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की ओर से हर माह 1500 से 2000 रुपये तक की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में खिलाड़ियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों के साथ 9 बजे पहुंचे खिलाड़ी
ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को सोमवार सुबह 9 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, डोमिसाइल, पासपोर्ट साइज फोटो, फैमिली आईडी और बैंक पासबुक की मूल व फोटो कॉपी लेकर आनी होगी।



वर्सन:
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए की जा रही है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों से अपील है कि ट्रायल में भाग लेने के लिए समय पर पहुंचे।- विष्णु भगवान, जिला खेल अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed