फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparations to blacklist the agency that installed tricolor lights

Charkhi Dadri News: तिरंगा लाइटें लगाने वाली एजेंसी को काली सूची में डालने की तैयारी

Mon, 22 Jul 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Preparations to blacklist the agency that installed tricolor lights
चरखी दादरी शहर के रोहतक रोड पर बंद पड़ी तिरंगा लाइटें। 
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। सुंदरीकरण के लिए शहर में लगाई गई तिरंगा लाइटों के रखरखाव के प्रति एजेंसी लापरवाही बरत रही है। इसका संज्ञान लेकर नगर परिषद ने एजेंसी को काली सूची में डालने की तैयारी कर ली है। इससे पहले अब एजेंसी को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अब भी संज्ञान न लेने पर एजेंसी को काली सूची में डाल कर सुरक्षा राशि जब्त की जाएगी।
शहर का सुंदरीकरण बढ़ाने के लिए नगर परिषद की ओर से एजेंसी के माध्यम से मुख्य मार्गाें पर तिरंगा लाइट लगवाई थी। करीब 11 माह पहले लगवाई गईं इन लाइटों में से कोई न कोई खराब ही रहती है। शुरुआत से ही ये समस्या बनी है। कई बार तो 15–20 लाइटों में भी खराबी आई है। एजेंसी इन्हें जल्दी नहीं सुधार रही है। इससे शहर का सुंदरीकरण प्रभावित हो रहा है और अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारी एजेंसी को कई पत्र भेजकर लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसलिए अब अधिकारियों ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक निविदा के नियमानुसार लाइटों के रखरखाव के प्रति एजेंसी गंभीर नहीं है। इसलिए वह अगली कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके तहत ही एजेंसी को अंतिम नोटिस दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-यहां 13 लाख रुपये से लगी थीं लाइटें
नगर परिषद ने करीब एक साल पहले शहर के मुख्य मार्गों पर 13 लाख रुपये की लागत से 300 तिरंगा लाइटें लगवाई थीं। इससे रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, पुराना झज्जर रोड, महेंद्रगढ़ रोड, पुरानी गोशाला क्षेत्र में सुंदरीकरण हुआ था लेकिन इनमें से कुछ लाइटें तो अक्सर खराबी रहीं। कुछ कई बार बंद हो चुकी हैं। संबंधित एजेंसी को पांच साल तक इनका रखरखाव करना है लेकिन एक साल में ही लाइटें कई बार खराब हो चुकी हैं।

- एजेंसी ने नहीं दिया तीन नोटिस का जवाब
अंतिम नोटिस से पहले भी नगर परिषद अधिकारी एजेंसी को तीन नोटिस थमा चुके हैं। पहला नोटिस 21 दिसंबर 2023 को, दूसरा 29 मार्च 2024 को और तीसरा नोटिस सात जून को दिया गया। तीनों नोटिस का संज्ञान न लेने पर 15 जुलाई को चौथा नोटिस जारी किया गया है लेकिन एजेंसी ने इन नोटिस को गंभीरता से लिया। इसी कारण न लाइट सुधारी और न ही इनका जवाब दिया गया।

- पार्षद व नागरिक कर चुके शिकायत

शहर में लगातार खराब हो रही है तिरंगा लाइटों को ठीक करवाने के लिए वार्ड पार्षद और स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। यह मुद्दा नगर परिषद सदन की बैठक में भी कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन तिरंगा लाइटें लगाने वाली एजेंसी अपने कार्य के प्रति लगातार लापरवाही बरतती रही।




तिरंगा लाइटों को ठीक करने के लिए संबंधित एजेंसी को कई बार नोटिस जारी कर चुके हैं, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। अब अंतिम नोटिस दिया गया है और नियमानुसार एजेंसी को काली सूची में डालने समेत सुरक्षा राशि जब्त करने की तैयारी है। – डॉ. जयेंद्र छिल्लर, एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed