फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparations for the entrance ceremony have begun, teachers will welcome the students by garlanding them

Charkhi Dadri News: प्रवेश उत्सव की तैयारी शुरू, विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत करेंगे शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the entrance ceremony have begun, teachers will welcome the students by garlanding them
 ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों और अभिभावकों को जानकारी देते हुए शिक्षक।
चरखी दादरी। जिले में प्रवेश उत्सव के लिए स्कूल मुखियाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। एक अप्रैल को सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। अप्रैल की पहली तारीख को आने वाले विद्यार्थियों का शिक्षक फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करेंगे और उसके बाद उनका दाखिला किया जाएगा। दरअसल, हर साल विभाग की ओर से दाखिलाें की शुरुआत प्रवेश उत्सव से की जाती है। एक अप्रैल को आने वाले सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया जाता है।
विज्ञापन


इस सत्र से भी विद्यार्थियों के लिए वही प्रक्रिया रहेगी। निदेशालय की ओर से स्कूलों में विभिन्न प्रकार के बैनर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी रहेगी। साथ ही सरकार की ओर से आयोजित सुपर-100 व बुनियाद कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। एक अप्रैल को सुबह 8 बजे प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें स्कूलों के सभी शिक्षक अपने स्कूल में दाखिला प्रक्रिया संभालेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावक भी सम्मानित किए जाएंगे और उन्हें स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन




सभी स्कूलों के शिक्षक कर रहे डोर-टू-डोर सर्वे

विभाग के निर्देशानुसार सभी शिक्षक शहर और गांवों में घर पर जाकर अभिभावकों से बातचीत कर रहे हैं और पात्र बच्चों का दाखिला कराने के लिए बात की जा रही है। अब एक अप्रैल को उन्हें स्कूल बुलाया जाएगा और सम्मान कर दाखिला के लिए स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूलों में मिलेंगी ये सुविधाएं

सरकार की ओर से राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें सभी स्कूलों कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके अलावा आठवीं कक्षा तक निशुल्क पुस्तकें, ड्रेस उपलब्धता, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है और छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।


---------------
विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव की पूरी तैयारी की जाएगी और इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। अब जल्द ही विभाग टीमें स्कूलों में दौरा कर उचित व्यवस्थाएं जांचेगी। हालांकि किसी प्रकार की कमी नहीं है, फिर भी उचित व्यवस्था प्रवेश उत्सव की रहेगी।

- नवीन नारा, डीईईओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article