फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparations for polling parties are in the final stages

पोलिंग पार्टियों के लिए जरूरी सामग्री और स्टेशनरी बैग की तैयारी अंतिम चरण में : सुरेश

Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Preparations for polling parties are in the final stages
चरखी दादरी। जिले में मतदान के दिन 25 मई को प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री के बैग तैयार किए जा रहे हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए जरूरी सामग्री और स्टेशनरी वाले बैग तैयार कराए जाने का कार्य जनता काॅलेज व जेडीकेडीईएस स्कूल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ एवं एसडीएम सुरेश कुमार व नवीन कुमार ने मतदान के दिन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और चुनाव के दौरान प्रयोग की जाने वाली सामग्री के बैग तैयार करवाए जा रहे हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई व्यवस्था के तहत जरूरी सामग्री और स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


एआरओ ने कहा कि मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान करवाने को लेकर ईवीएम, वीवीपैट से लेकर मतदान दल को दिए जाने वाले मतदान सामग्री बैग तैयार किए जा रहे हैं। मतदान दल पोलिंग स्टेशनों के लिए ईवीएम, वीवीपैट और मतदान सामग्री से लैस होकर 24 मई को रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र में हर बिंदु पर ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed