फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparation for 15 august Program

नगर परिषद 15 अगस्त से पहले पूरा कराए परशुराम चौक का निर्माण कार्य : उपायुक्त

Wed, 31 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation for 15 august Program
सड़क सुरक्षा पर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी धर्मवीर सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
शहर के प्रमुख परशुराम चौक के निर्माण कार्य में उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद 15 अगस्त से पहले इस कार्य को पूरा कराए। उन्होंने कहा कि नगर के बीच स्थित इस स्थान को सुंदर एवं आकर्षक बनाया जाएगा। ताकि दादरी शहर की कुछ विशेषता बाहर से आने वालों को नजर आ सके।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर के भगवान परशुराम चौक का निर्माण कार्य नगर परिषद जल्दी पूरा करवाए। चौक के आसपास जलभराव की समस्या को दूर किया जाए। लोकनिर्माण विभाग इस चौक के नजदीक रास्तों पर दुपहिया वाहनों के लिए अलग से पटरी का निर्माण करवाए। चौक के समीप अतिक्रमण को हटाया जाए। प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुई इस बैठक में धर्मवीर सिंह ने पार्किंग की व्यवस्था अलग से दिखाने के लिए नगर में सड़कों पर पीली पट्टी बनवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में यातायात प्रबंधन की कार्ययोजना बनाकर उसे अमल में लाया जाए। उन्होंने आरटीए सचिव को पासिंग वाले दिन भारी वाहनों के चालकों के लिए यातायात प्रशिक्षण का कैंप लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि पुलिस अतिक्रमण हटवाने और यातायात सुधार के लिए हरसंभव सहायता देने को तैयार है। उन्होंने सुझाव रखा कि एक बार संवेदनशील दुर्घटना स्थलों का अधिकारियों को मिलकर निरीक्षण करना चाहिए। आरटीए सचिव एवं दादरी के एसडीएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा अधिकारी स्कूलों में यातायात सुरक्षा को लेकर प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं। उन्होंने वन अधिकारी सतबीर सिंह को यातायात में बाधक बन रहे वृक्षों को हटवाने या उनकी हल्की कटाई करवाने के निर्देश दिए। रोड सेफ्टी सहायक प्रवीन कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन दादरी-लोहारू रोड पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइनबोर्ड लगवाए जाने चाहिए। इस मौके पर नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, नगरपरिषद सचिव राजेश वर्मा, शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, यातायात थाना प्रभारी सुशील वर्मा, परमवीर सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता सुखवीर सुहाग, खनन अधिकारी आरके ठाकरान व ईश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटें लगवाने के लिए जल्द चिह्नित होंगी जगह
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि शहर में 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नगर परिषद द्वारा लगाए जाने हैं। ट्रैफिक लाइटों के स्थान चिह्नित कर नगर परिषद को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के मुख्य मार्गों पर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और चालान होंगे। ट्रैफिक पुलिस के जवान बॉडी कैमरे लगाकर रखेंगे, जिससे कि यातायात की स्थिति का सही पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed