फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; FIR registered against husband, mother-in-law, and father-in-law

Charkhi Dadri News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत पति, सास और ससुर पर प्राथमिकी

Wed, 08 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; FIR registered against husband, mother-in-law, and father-in-law
रूबल। फाइल फोटो - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव सांजरवास में मंगलवार को 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की करंट लगने से नहीं बल्कि हत्या की गई है। घटना में गर्भस्थ शिशु (भ्रूण) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका रूबल (24) है। रूबल के पिता की शिकायत पर बौंद कलां थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम जिले के गांव नानू कलां निवासी राज सिंह चौहान ने बताया कि उनकी बेटी की शादी फरवरी 2021 में गांव सांजरवास निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की पहले दो जुड़वां बेटियां हैं और उनके जन्म के बाद भी उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटी का घर बसाने की कोशिश में उन्होंने अलग-अलग समय पर करीब पांच लाख रुपये भी दिए लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी अब करीब सात माह की गर्भवती थी और लगातार प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी गई। सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग सांजरवास पहुंचे।
सूचना मिलते ही बौंद कलां थाना पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मंगलवार को चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआत में मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। जांच अधिकारी बौंद कलां थाने में तैनात एएसआई कांता रानी ने बताया कि राज सिंह चौहान की शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed