{"_id":"667081afbffd32c74f02fdf6","slug":"prayers-for-safety-on-eid-ul-azha-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-119099-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ईद उल-अजहा पर अल्लाह से मांगी सलामती की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ईद उल-अजहा पर अल्लाह से मांगी सलामती की दुआ
Tue, 18 Jun 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बधवाना में ईद की नमाज अदा करते समुदाय के लोग।
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को ईद उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नमाज अता कर अल्लाह से सबकी सलामती की दुआ मांगी और एक-दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाई दी।
जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सुवालीहिन ने नमाज पढ़ी। उन्होंने ने कहा प्रत्येक पर्व हमें आपसी भाईचारा एवं प्रेम का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व चेयरमैन अजीत फौगाट, अब्बास अली खान, इंतजामिया कमेटी के प्रधान मोहम्मद शरीफ, सचिव अब्बास अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, उप प्रधान मोहम्मद, उपसचिव छाज्जुदीन, रमजान अली, बलवान, इमरान, इकबाल व मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे।
ईद उल-अजहा पर अता की नमाज, एक-दूसरे को दी बधाई
झोझूकलां। ईद उल-अजहा पर गांव बधवाना स्थित मदीना मस्जिद में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की। साथ ही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मदीना मस्जिद के इमाम सलीम खान कादरी ने कहा कि ईद का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम मनाया जा रहा है। ईद के पर्व पर सभी ने देश की तरक्की और अमन चैन और शांति के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए यदि उन्हें स्वयं को बलिदान भी करना पड़े तो वह इसके लिए भी पीछे नहीं हटेंग। हर कदम पर देश की तरक्की व उन्नति में सहयोग करेंगे।